20 Best Quotes on Life by Chanakya in Hindi

चाणक्य के जीवन का परिचय Chanakya Life Introduction:-

आचार्य चाणक्य का जन्म लगभग 2400 साल पूर्व हुआ था, आचार्य चाणक्य नालंदा विशवविधालय के महान आचार्य थे, उन्होंने हमें ‘चाणक्य-नीति’ जैसा ग्रन्थ दिया जो आज भी उतना ही प्रामाणिक है जितना उस काल में था। चाणक्य नीति एक 17 अध्यायों का ग्रन्थ है, आचार्य चाणक्य ने चाणक्य-नीति के अलावा सैकड़ों ऐसे कथन और कह थे, जिन्हें की हर इंसान को पढ़ना, समझना और अपने जीवन में अपनाना चाहिए। आशा है आप सभी पाठकों को आचार्य चाणक्य के कोट्स का यह संग्रह जरूर पसंद आएगा।

आचार्य चाणक्य के 20 अनमोल विचार (Acharya Chanakya 20 Precious Thoughts):-

  1. शत्रु की दुर्बलता जानने तक उसे अपना मित्र बनाएं रखें।
  2. ऋण, शत्रु और रोग को समाप्त कर देना चाहिए।
  3. एक ही देश के दो शत्रु परस्पर मित्र होते है।
  4. भूख के समान कोई दूसरा शत्रु नहीं है।
  5. आपातकाल में स्नेह करने वाला ही मित्र होता है।
  6. मित्रों के संग्रह से बल प्राप्त होता है।
  7. संकट में बुद्धि ही काम आती है।
  8. यदि माता दुष्ट है तो उसे भी त्याग देना चाहिए।
  9. विद्या को भी चोर नहीं चुरा सकता।
  10. विद्या ही निर्धन का धन है।
  11. वन की अग्नि चंदन की लकड़ी को भी जला देती है अर्थात दुष्ट व्यक्ति किसी का भी अहित कर सकते है।
  12. एक बिगड़ैल गाय सौ कुत्तों से ज्यादा श्रेष्ठ है। अर्थात एक विपरीत स्वाभाव का परम हितैषी व्यक्ति, उन सौ लोगों से श्रेष्ठ है जो आपकी चापलूसी करते है।
  13. जो धैर्यवान नहीं है, उसका न वर्तमान है न भविष्य।
  14. सिंह भूखा होने पर भी तिनका नहीं खाता।
  15. लोहे को लोहे से ही काटना चाहिए।
  16. सांप को दूध पिलाने से विष ही बढ़ता है, न की अमृत।
  17. यदि स्वयं के हाथ में विष फैल रहा है तो उसे काट देना चाहिए।
  18. अन्न के सिवाय कोई दूसरा धन नहीं है।
  19. कल के मोर से आज का कबूतर भला, अर्थात संतोष सब बड़ा धन है।
  20. आग सिर में स्थापित करने पर भी जलाती है। अर्थात दुष्ट व्यक्ति का कितना भी सम्मान कर लें, वह सदा दुःख ही देता है ।

इसे भी पढ़ें :- 20 Best Quotes in Hindi by Dr. APJ Abdul Kalam


20 Best Quotes on Life by Chanakya in Hindi चाणक्य कोट्स हिंदी में, Chanakya Niti Quotes and Sayings in Hindi on Education, Success, Friends, Enemies Motiational and Inspirational



error: Content is protected !!