बिना छीले खाएं ये 10 फूड!!

अाप जैसा कि जानते है फल और सब्जिया हमारे स्‍वास्‍थय के लिए कितने फायदेमंत होते है पर श्‍याद ही आप जानते हो कि फलों और सब्जियों के छिलके भी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। छिलकों के नीचे वाली लेयर में न्यूट्रिएंट्स ज्यादा होते हैं। इन्हें बिना छीले खाना बेहद फायदेमंद होता है। आप को बताते है ऐसे ही 10 फूड के बारे में जिनके छिलके भी खाए जा सकते हैं।

  1. आम (Mango) :- एक शोध के अनुसार आम का छिलका वजन कम करने में मदद करता है जबकि आम के पल्प से ऐसा असर नहीं होता। इसके छिलके में ओमेगा 3 और 6 एसिड भी भरपूर होते हैं। इसके छिलके में एंटीऑक्सीडेंट क्वर्सेटिन होता है जो कैंसर से बचाता है।
  2. सेब (Apple) :- इसमें मौजूद फाइबर की आधी मात्रा उसके छिलके में होती है। इसके छिलके में पल्प से 4 गुना ज्यादा विटामिन K होता है जो ब्लड क्लॉट में मदद करता है। छिलका निकाल देने से इसमें मौजूद विटामिन A और C का भी नुकसान होता है। एक एंटीऑक्सीडेंट क्वर्सेटिन जो सांस की बीमारियों से बचाता है, ज्यादा सेब के छिलके में ही होता है। हालांकि सेब को छिलके सहित खाने से पहले यह जरूर जांच लेना चाहिए कि उस पर कहीं वैक्स (माेम की परत) तो नहीं लगी है।
  3. केला (Banana) :- इसके छिलके में फाइबर और पोटैशियम इसके पल्प से ज्यादा होता है। इसमें पाया जाने वाला ट्रिप्टोफेन डिप्रेशन को ठीक करने में मदद करता है। केले का छिलका ऐसे ही नहीं खाया जा सकता। इसलिए इसे अच्छी तरह धोकर और पोंछकर या तो सब्जी की तरह बनाकर खाएं या ओवन में रोस्ट करके चिप्स की तरह नमक, मिर्च के साथ खा सकते हैं।
  4. बैंगन (Eggplant) :- इसमें मौजूद नैसोनिन एंटीऑक्सीडेंट ही इसे बैंगनी रंग देता है। ये बॉडी को दिमागी और नर्वस सिस्टम में होने वाले कैंसर से बचाता है। इसे खाने से उम्र का असर भी कम होता है।
  5. आलू (Potato) :- इसके छिलके में इसके पल्प से 7 गुना ज्यादा कैल्शियम और 17 गुना ज्यादा आयरन होता है। छिलका निकाल देने से आलू में न्यूट्रिएंट्स और फाइबर की मात्रा 90% तक कम हो जाती है। छिलके में मौजूद बीटा कैरोटिन डाइजेशन में मदद करता है और बॉडी का इम्यून सिस्टम भी ठीक रखता है।
  6. तरबूज (Watermelon) :- इसमें सिट्रोलिन पाया जाता है। यह दिल से संबंधित बीमारियों और इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद है। लेकिन ये पल्प से ज्यादा छिलके में पाया जाता है। तरबूज का छिलका कड़क होता है। इसलिए इसे अचार बनाकर खा सकते हैं या सब्जी की तरह पकाकर नमक, मिर्च डालकर खा सकते हैं। वैसे छिलके के ठीक नीचे के सफेद भाग को ऐसे ही खाया जा सकता है।
  7. गाजर (Carrot) :- गाजर में न्यूट्रिएंट्स की मात्रा सबसे ज्यादा इसके छिलके के एकदम नीचे होती है। इसमें बीटा कैरोटिन की मात्रा बहुत होती है जो विटामिन A में कन्वर्ट होकर आंखों को फायदा पहुंचाता है। साथ ही स्किन पर हुए धूप के असर को भी कम करता है।
  8. खीरा (Cucumber) :- इसके ज्यादातर न्यूट्रिएंट्स जैसे फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स छिलके में ही होते हैं जो डाइजेशन ठीक रखते हैं। खीरे में मौजूद विटामिन K की भी ज्यादा मात्रा इसके छिलके में ही होती है जो बॉडी में प्रोटीन एब्जॉर्ब करने में मदद करता है।
  9. किवी (Kiwi) :- इसमें फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C इसके पल्प से ज्यादा इसके छिलके में होते हैं। इनमें फाइबर की मात्रा भी दोगुनी होती है। अगर इसका छिलका खाने में रफ लगे तो थोड़ा-सा स्क्रैप कर सकते हैं।
  10. खट्टे फल जैसे ऑरेंज, नींबू (Citrus Fruits such as Orange, Lemon):- खट्टे फल जैसे ऑरेंज, नींबू के छिलकों में विटामिन C इनके रस और पल्प से दोगुना होता है। छिलकों में मौजूद फ्लेवोनोइड्स कैंसर से बचाते हैं। इनके छिलकों में विटामिन B6, पोटैशियम, मैग्नीशियम भी भरपूर होता है। ये खाने में कड़वे होते हैं। इसलिए ऊपर से कीस कर जेस्ट (कतरन) को दही, आइसक्रीम या सलाद पर डालकर खा सकते हैं।

English Summery :- Know The Fruit and Vegetable Peel Benefits in Hindi, These 10 Foods to Eat Unpeeled, Phalon aur Sabziyon Ke Chilke Ke Faide Hindi Main.



One thought on “बिना छीले खाएं ये 10 फूड!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!