गैस और कब्ज की समस्या के लिए घरेलू नुस्खे!!

आइए जानते हैं घर में आसानी से उपलब्ध ऐसी चीजों के बारे में जो आपको गैस व कब्ज से परमानेंट राहत दे सकती हैं।

  1. अदरक:-
    अदरक का उपयोग गैस और खांसी-जुकाम दूर करने के लिए किया जा सकता है। गैस होने पर अदरक के टुकड़ों को धीरे-धीरे चूसें, जल्द राहत मिलेगी। अदरक के टुकड़ों में नमक मिलाकर चूसने से खांसी में भी राहत मिलती है।
  2. नींबू:-
    पाचन को संतुलित करने के लिए नींबू एक रामबाण उपाय है। इसमें मौजूद लवण ना केवल आपका पेट ठीक कर देता है बल्कि आंतों को भी साफ रखता है। नींबू के रस में नमक मिलाकर सुबह-सुबह पीने से पेट साफ रहता है और गैस और कब्ज में राहत मिलती है।
  3. पालक:-
    कब्ज दूर करने के लिए 100 ग्राम पालक का ज्यूस सुबह इतने ही पानी में मिलाकर पीने से चमत्कारिक फायदा मिलता है। यह आपकी आंतों को मजबूत करता है और साफ भी करता है।
  4. जीरा:-
    छाछ या पानी में से किसी भी एक में भुने हुए जीरे का पाउडर मिलाकर पिने से अपच और गैस की समस्या दूर होती है। छाछ में मिलाकर पीने से छाछ का भी स्वाद बढ़ जाता है।
  5. सुखी मेथी के दाने:-
    मेथी के दानों को कब्ज और गैस की समस्या के लिए रामबाण उपाय बताया गया है। मेथी के दानों में काला नमक मिलाकर इस्तेमाल करें, तुरंत राहत मिलेगी।
  6. पुदीना:-
    खाना पचाने के लिए पुदीना सबसे असरकार चीज है। पुदीने के पत्तों को चबाकर खाने से पेट हल्का हो जाता है। चाहें तो इसकी चाय भी बनाकर पी सकते हैं।
  7. किशमिश:-
    संतरे की ही तरह किशमिश में फायबर और नैचुरल लक्सएटिव्ज होता है। एक मुट्ठी किशमिश को पूरी रात पानी में भिगोएं और सुबह खाली पेट इसे खाएं। इससे ना केवल सामान्य व्यक्ति को बल्कि गर्भवती महिलाओं को भी फायदा होता है।
  8. संतरा:-
    संतरा विटामिन सी का शानदार माध्यम है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है। रोजाना एक संतरा सुबह और एक शाम को खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। हालांकि अगर आप संतरे में मौजूद सफेद रेशों को बिना हटाए खाएं तो यह ज्यादा फायदेमंद है।
  9. अलसी:-
    कब्ज और गैस की समस्या के लिए अलसी असरकारक माना गया है। इसमें भी फायबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। अलसी के बीजों का पाउडर बनाकर गर्म पानी के साथ लेने से कब्ज-गैस की समस्या से निजात मिलती है।
  10. त्रिफला चूर्ण:-
    त्रिफला तीन श्रेष्ठ औषधियों हरड, बहेडा व आंवला के पिसे मिश्रण से बने चूर्ण को कहते है। इस चूर्ण को सुबह खाली पेट गर्म पानी से या फिर शहद के साथ लिया जाना चाहिए। रात में सोने से पहले भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

  11. English Summery: Kabz Ka Gharelu Ilaj, Kabz Ke Liye Gharelu Upchar, Kabj Treatment Home Remedies in Hindi, Home Remedies for Constipation in Hindi, Gas Problem Gharelu Nuskhe, Home Remedies for Gastric in Hindi


    यह भी पढ़े : पिंपल्‍स की समस्‍या के लिए घरेलू उपाय
    यह भी पढ़े : जाने बादाम खाने के क्‍या क्‍या फायदे है



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!