सुबह पेट ठीक से साफ न हो तो अपनाएं ये तरीके!!

आज कल देखने में आता है कि बहुत से लोग पेट की समस्‍या से परेशान रहते है और पेट की समस्या में सब से बड़ी परेशानी तब होती है जब पेट ठीक से साफ नही होता और कब्‍ज हो जाती है। हम आपको कुछ आसान से सरल उपायों के बारे में बताने जा रहे है उनका उपयोग कर के आप अपने पेट साफ न होने की परेशानी से छुटकारा पा सकते है वैसे तो पेट साफ रखने में स्वस्थ आहार और व्‍यायाम भी काफी फायदेमंद रखते हैं। पर पेट की समस्या को ठीक करने के लिये अपनी दिनचर्या भी ठीक कीजिये। सुबह उठते ही अगर आपको टॉयलेट जाने की आवश्यकता न महसूस हो तो, आपको अपनी डाइट और दिनचर्या में में काफी कुछ बदलने की आवश्यकता है।

आइये जाने क्‍या हैं वे तरीके जिससे आपका पेट सुबह ठीक से साफ रह सकता है।

पानी

प्रतिदिन सुबह एक गिलास गुनगुना पानी अवश्य पिएं।

रेगुलर वर्कआउट

रेगुलर एक्‍सरसाइज़ करने से पाचन क्रिया हमेशा दुरुस्त बनी रहेगी। शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।

तनाव से रहें दूर

बहुत ज्‍यादा तनाव लेने से भी पेट की समस्या पैदा होती है। अगर पेट साफ ना हो तो तनाव से दूरी बना लें।

नींद

क्या आप को इस बात का कभी एहसास हुआ है कि जिन दिनों आपकी नींद अच्छे से पूरी नहीं होती, उस दौरान आपका पेट भी अच्छे से साफ नहीं होता? इसका जवाब है कि आपको नियमित रूप से नींद पूरी करनी चाहिये।

दही

दही आपके पेट को अच्‍छा बनाए रखने में मदद कर सकता है। दही को रात में खाएं जिससे सुबह पेट अच्‍छे से साफ हो जाए।

कॉफी कम पियें

कैफीन के अधिक सेवन से पेट की समस्‍या पैदा होती है, जिससे पेट सुबह अच्‍छे से साफ नहीं होता।

मिर्च

बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से बचना चाहिये। इसकी जगह पर आपको साबुत मिर्च का सेवन करना चाहिये।

सेब

आपको सेब नियमित रूप से खाना चाहिये क्युकी इसमें एक प्रकार का तत्त्व पाया जाता है जो कि आपके पेट को सुबह अच्छे से साफ कर देगा।

मुनक्का

मुनक्के में काफी सारा फाइबर और एंटीऑक्‍सीडेंट होता है। इसे जरुर खाएं जिससे पेट साफ रहे।

एलोवेरा

आप जैसे ही सुबह उठें, वैसे ही एक गिलास पानी में थोड़ा सा एलोवेरा का जैल मिक्स कर लें। इसे पीने से आपका पेट बिल्‍कुल ठीक रहेगा।


English Summery: Pet Saaf Na Hona, Pet Saaf Karne Ke Gharelu Upay, Stomach Care Tips in Hindi, Stomach Not Cleaning Properly in Morning, Stomach Not Getting Cleared Home Remedies



7 thoughts on “सुबह पेट ठीक से साफ न हो तो अपनाएं ये तरीके!!

  1. sir mujhe bahut dino se mere hoth sukhte hai sar oljhan sa rahta hai aur bahar ki chize aise lgte hai ki hil rahe ho.plese sir iska opay batayi a

    1. Bhai ye sab stress k karan hai so relax Kar and jada tension mat lo mujhe hai Asia hi lagta hai but I’m fine now

  2. Comment
    sar gi hamara pet sahi saaf nahi hota hai aur 4 . 5 bar jana padta hai kuch bataye ki mai kya karu

  3. Sir mujhe pori na hot kadi hot I hai Aur 2we 3 din yak pori hot I hi nhi nhi hai please KO I u pay bat aye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!