कमर दर्द में आराम देती पेल्विक एक्‍सरसाइज!!

पेल्विक योगासनों को करने से शरीर में स्‍फूर्ति का संचार होता है। पेल्विक के आस-पास मांसपेशियों में रक्‍त संचार बढ़ता है। कमर दर्द में आराम मिलता है। कब्‍ज की दक्कित, कंधे व गर्दन के दर्द में भी आराम मिलता है। रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बढ़ता है।

Yoga for Kamar Dard Lower Back Pain in Hindi

प्रथम क्रिया
जमीन परपर बैठ जाएं। दोनों पांव पूरा खोलें। इसके बाद दोनों हाथ पीछे की ओर जमीन पर रखें। नाक से श्‍वांस लेते हुए चेस्‍ट व पेट फुलाएं और सांस छोड़ते हुए पेट अंदर खीचें। पेल्विक को बाएं-दाएं जमीन पर रगड़ें। ऐसा 5-7 बार सांस लेते-छोड़ते हुए करें।

Pelvic Exercise in Hindi

द्वितीय क्रिया
चित्रानुसार लेटकर एक पैर को ऊपर उठाकर हवा में गोल-गोल घुमाएं। इसके बाद दूसरे पैर को घुमाएं। ऐसा करते समय गहरी सांस लें और छोड़ें। यह क्रिया रोजाना पांच-सात बार कर सकते हैं।

Best Yoga for Lower Back Pain in Hindi

तृतीय क्रिया
चित्रानुसार लेटकर सांस भरते हुए पैर को उठाते हुए विपरीत दिशा में सांस छोड़ते हुए जमीन पर रखने की कोशिश करें। फिर दूसरे पैर से इसी क्रिया को दोहराएं। ऐसा करते समय हथेलियों को आकाश की ओर खुली रखें। कोशिश करें कि तीन से पांच बार सांस लेने और छोड़ते हुए एक ही स्थिति में रहें, हिलें नहीं।

Yoga for Kamar Dard in Hindi

चतुर्थ क्रिया
चित्रानुसार लेटकर दोनों हाथों को सिर के नीचे रखें। दोनों घुटनों व टखनों को मोड़ते हुए साइकिल की तरह ऊपर-नीचे घुमाएं। ध्‍यान केंद्रित रखें। इस दौरान लगातार गहरी सांस लेते रहें। ऐसा करीब दो मिनट तक करते रहें।

Back Pain Yoga in Hindi

पंचम क्रिया
लेटकर दोनों हाथों की मदद से कमर ऊपर की ओर उठाएं। दोनों पैरों पर वजन बढ़ेगा, इसलिए पैरों को संतुलित रखें। नाक से सांस लें और मुंह से छोड़ें। इस अवस्‍था में जितनी देर आराम से रह सकते हैं रहें। इसके बाद धीरे-धीरे कमर को जमीन पर लाएं।

सुबह शुद्ध वातावरण में करें।
इन क्रियाओं को सुबह शुद्ध वातावरण में करना चाहिए। क्रियाओं को करते समय ढीले कपड़े पहनें। शरीरिक क्षमतानुसार क्रियाओं को दोहराएं। यदि कोई क्रोनिक बीमारी है तो चिकित्‍सक से परामर्श लें और प्रशिक्षक की देखरेख में करें। उपरोक्‍त सभी क्रियाएं करने के बाद एक मिनट स्‍ट्रेचिंग करें और शरीर को ढीला छोड़ दें।

डॉ. प्रदीप भाटी
ओकी- दो योग एक्‍सपर्ट, जयपुर
(इटली से ओकी-दो में डॉक्‍टरेट उपाधि)


Yoga for Kamar Dard Lower Back Pain in Hindi With Images, Yoga for Kamar Dard in Hindi, Best Yoga for Lower Back Pain in Hindi, Pelvic Exercise in Hindi , Back Pain Yoga in Hindi



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!