
कब्ज से परेशान हैं तो ये कीजिए…
कब्ज एक आम समस्या बनती जा रही है। लगातार कब्ज रहने से आगे जाकर यह गंभीर रूप ले लेती है। सिर भारी होना, जी मचलाना, बुखार सा रहना, मुंह में पानी आने की शिकायत रहने लगती है। कुछ बातों का ख्याल रख के कब्ज से बचाव किया जा सकता है।न हो पानी की कमी:- कम पानी पीने से भी कब्ज की शिकायत हो सकती है। दिन में कम से कम 10 से 20 गिलास पानी पीना चाहिए। रात को सोते समय भी पानी पीना चाहिए। मल मूत्र त्यागने से पहले भी पानी पीना चाहिए।मानसिक रूप से स्वस्थ:- हर समय चिंता में डूबे रहने से भी कब्ज की शिकायत रहती है। लगातार सोचते रहने से तनाव रहने लगता है और कब्ज होता है।नशे से दूरी:- सिगरेट, तंबाकू, गांजा, अफीम जैसी नशे वाली चीजों से बचना चाहिए।खाने का रखें ध्यान:- खाने के बाद ठंडे पेय पीना, जल्दी-जल्दी बिना चबाए खाने व समय पर नहीं खाने से भी कब्ज की शिकायत होती है। भूख स