
ब्लू-व्हेल गेम से आखिर कैसे बचाएं अपने बच्चों को!!
300 मासूमों की जान जाने का कारण बन चुका है यह खतरनाक ब्लू-व्हेल गेम। रशिया में 2013 में बना यह ब्लू व्हेल गेम भारत के किशोरों के अंत: मन में तैर रहा है। 'ब्लू व्हेल' एडमिन का कहना है कि यह कोई गेम नहीं है। यह एक कम्यूनिटी है। इस कप्यूनिटी में लोगों को दिए जाने वाले टॉस्क 50 दिनों में पूरे करने होते हैं। इसमें भाग लेने वालों को अपने टॉस्क पूरे करने पर अपने फोटो या वीडियो को अपलोड करना पड़ता है, सुबूत के तौर पर। दरअसल यह टास्क ही मासूमों को अपनी कैद में उलझाकर रख देते हैं। 25 साल के फिलिप को इस गेम का जनक माना जाता है। फिलिप का यह मूर्खतापूर्ण गेम अभी तक दुनिया के 300 मासूमों की जान जाने का कारण बन चुका है। अवसाद रोगी 5 करोड़! आत्महत्या करने वाले या अवसादग्रस्त किशोरो को यह गेम अपनी तरफ आकर्षित करता है और वे उसकी कम्यूनिटी मेंबर बन जाते है। 'ब्लू-व्हेल' कम्यूनिटी उनके कम