10 टिप्‍स ~ स्वस्थ बालों के लिए !! Tips for Healthy Hair in Hindi

बालों की देखभाल व स्‍वस्‍थ रखने के लिए अजमाये ये 10 घरेलू नुस्खे :-

  1. आंवला :- 2 चम्‍मच आंवले के रस में 2 चम्‍मच नींबू का रस मिलाकर सिर की त्‍वचा पर लगाएं। 2 घंटे बाद धो लें। रेगुलर ऐसा करें। बाल घने होंगे।
  2. नींबू का रस :- एक चम्‍मच नींबू का रस, दो चम्‍मच नारियल के तेल में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। एक घंटे बाद बाल धो लें। बाल घने होंगे।
  3. दही :– एक कप दही में 1/2 चम्‍मच फिटकरी पाउडर और 1/4 चम्‍मच हल्‍दी मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। बाल हेल्‍दी और घने होगें। सप्‍ताह में एक बार जरूर ऐसा करें।
  4. एलोवेरा :- दो चम्‍मच एलोवेरा जैल में एक चम्‍मच शैंपू मिलाकर बालों में लगाएं। कुछ देर बाद धो लें। ये बालों को घना करता है।
  5. त्रिफला :- त्रिफला पाउडर को रात में पानी में भिगो दें। इस पानी से बाल धोने से बाल घने और मुलायम होंगे।
  6. प्‍याज :- प्‍याज में मौजूद सल्‍फर बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 2-3 प्‍याज पीसकर इसका रस निकाल कर सिर में लगाएं आधे घंटे बाद धो लें। हफ्ते में एक बार ऐसा जरूर करें।
  7. कढ़ी पत्‍ता :- आधे कप नारियल के तेल में 7 से 8 कढ़ी पत्‍ते डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं। ठंडा होने पर इससे सिर की मालिश करें।
  8. तुरई :- इसके बारीक टुकड़े धूप में सूखाकर कूट लें। एक कप नारियल तेल में इन्‍हे चार दिन तक डुबोकर रखें, फिर उबालें और छानकर बोतल भर लें। इसकी मालिश से बाल घाने होंगे।
  9. मेथी दाना :- एक कप मैथीदाना रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इसका पेस्‍ट बनाकर नारियल तेल में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। एक घंटे बाद माइल्‍ड शैंपू से धो लें।
  10. आलू :- आधा कप आलू के रस में एक चम्‍मच शहद और एक अंडे की जदीं मिलाकर बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद धो लें। सप्‍ताह में एक बार ऐसा करें।

यह भी पढ़े :-  जानें आपके झड़ते बाल क्या कहते हैं?


English Summery:- 10 Very Powerful Home Remedies / Gharelu Nushke / Upchar for Healthy & Strong Hair in Hindi Language, Best Hair Care Tips in Hindi for Male / Female, Girl / Boy, Men / Women.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!