गूगल पर 2019 में सबसे ज्‍यादा पूछे गए कुछ आम सवालों के जवाब!!

पानी की कमी से आती है हिचकी, खूब पानी पीएं।

1) ब्‍लड प्रेशर कम कैसे किया जा सकता है ? How can blood pressure be reduced in Hindi?

चिंता-तनाव से दूर रहें, पर्याप्‍त नींद लें। नमक कम खाएं। नियमित व्‍यायाम करें। खानपान में वसायुक्‍त या वजन बढ़ाने वाली चीजों का परहेज करें। मौसमी-फल सब्जियां खाएं।

2) ह्यूमन पैपिलोमा वायरस क्‍या होता है ? What is human papillomavirus in hindi?
एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस। इस वायरस से गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का खतरा बढ़ता है। इससे बचाव के लिए वैक्‍सीन लगवाएं। काफी कारगर है।

3) फ्लू का असर कब तक ? How long the effect of flu in Hindi ?
फ्लू के कई प्रकार हैं। आमतौर पर इसका असर 3-5 दिनों तक रहता है। कुछ नए फ्लू म्‍यूटेट हो चुके है। इनका असर 1 हफ्ते तक रहता है, इसमें ज्‍यादा आराम करें।

4) हिचकी से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है ? How to get rid of hiccups in Hindi?
पानी की कमी से भी हिचकी आती है। कई बार पेट और छाती के बीच जो पर्दा होता है, उसमें इरिटेशन से भी हिचकी आती है। खूब पानी पीएं। किडनी फेल और पेट की बीमारी में भी ऐसा होता है। डॉक्‍टर को दिखाएं।

5) कोलेस्‍ट्रॉल को कैसे कम किया जा सकता है? How can cholesterol be reduced in Hindi?
जरूरत से ज्‍यादा फैट शरीर इस्‍तेमाल नहीं कर पाता है तो कोलेस्‍ट्रॉल बनता है। इससे बचने के लिए नियमित व्‍यायाम, फैटी फूड का कम उपयोग, वजन कंट्रोल रखें। कुछ लोगों में आनुवांशिक कारण से होता है। इसमें दवा लें।

6) किडनी में स्‍टोन क्‍यों होता है? Why does kidney cause stone in Hindi?
पथरी अधिकतर किडनी के फिल्‍टर मेकेनिज्‍म में खराबी आने से होती है। इससे यूरिन में कुछ रसायन अधिक हो जाते हैं जैसे फास्‍फेट और ऑग्‍जीलेट आदि। स्‍टोन जमा होकर पथरी को रूप लेते हैं। अधिक नमक भी कारण होता है।

7) कीटो डाइट क्‍या है ? What is keto diet in Hindi ?
कीटो डाइट को कम कार्बोहाइडेट डाइट भी कहा जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट का सेवन मात्र 5% प्रोटीन 25% और फैट 70% किया जाता है। इसे फॉलो करने पर लिवर में कीटोन उत्‍पन्‍न होता है।

8) रोजाना डाइट में कितनी कैलोरी की आवश्‍यकता होता है? How many calories are needed in a daily diet in Hindi?
पुरूषों को रोजाना करीब 2500 और महिलाओं में 2000 कैलोरी डाइट की जरूरत होती है। जिनको वजन कम करना है वे इसमें से 500-500 कैलोरी कम लें। जो फिजिकली एक्टिव नहीं है वे और कम मात्रा में डाइट में शामिल करें।


Search Keywords: Answers to some of the most asked questions on Google in 2019 in Hindi,



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!