सामग्री ➤

मटर – 1/3 कप।
खट्टा दही – डेढ़ कप।
मूंग मंगोड़ी – 1/2 कप।
बेसन – 3 बड़े चम्‍मच।
तेल – 4 बड़े चम्‍मच।
नमक – स्‍वादानुसार।
हल्‍दी – 1/2 छोटा चम्‍मच।
लाल मिर्च – 1/2 छोटा चम्‍मच।
जीरा – एक छोटा चम्‍मच।
करी पत्ता – 7 से 8।
हींग – चुटकी भर।
लहसुन – 3 से 4 कली।
राई – 1/2 छोटा चम्‍मच।
साबुत लाल मिर्च – एक।
मेथी दाना – 1/2 छोटा चम्‍मच।
साबुत धनिया – 1/2 छोटा चम्‍मच।
सजाने के लिए हरा धनिया कटा हुआ – एक बड़ा चम्‍मच।

ऐसे बनाएं ➤

बेसन, दही, नमक, हल्‍दी, लाल मिर्च, 2 छोटे चम्‍मच तेल को मिक्‍स कर फेट लें। एकसार होने पर तीन कप पानी मिलाकर अलग रखें। कड़ाही में तेल गरम कर मंगोड़ी को हल्‍का भूरा भून कर अलग रखें। एक दूसरे डीप पेन में राई, मेथी दाना, साबुत धनिया, जीरा, हींग तड़का लें। बारीक कटा लहसुन, मीठा नीम पत्ता डालकर आधा मिनट भूनें। दही मिश्रण डालें, बराबर चलाते रहें। थोड़ा गाढ़ा हाने तक पकाएं। मटर व मंगोड़ी डालें और गल जाने तक पकाएं चावल के साथ मटर- मंगोड़ी गरमा-गरम सर्व करें।

यह भी पढ़े :- पनीरी नरगिस कोफ्ते बनाने की विधि! Kofta Veg Recipe in Hindi


English Summery: Make Matar Aur Mangodi Ki Kadhi Recipe in Hindi

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *