ये उपाय करेंगें मच्‍छर के काटने को बेअसर डेंगू व चिकनगुनिय में होगा फायदा!

हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे है जिनसे आप मच्‍छर के काटने से होने वाली गंभीर बीमारी जैसे डेंगू एवं चिकनगुनिय के प्रकोप में राहत व फायदा मिलेगा। मानसून के मौसम में मच्‍छर के काटने से होने वाली अनेक बीमारियाें का होना आम बात होती है। एेसे में आपको ये जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि मच्‍छरों के काटने को बेअसर कैसे किया जा सकता है। तो जाने कैसे आप मच्‍छरों के काटने को बेअसर कर सकते है।

एलोवीरा:- प्राकृतिक रूप से रोगाणु को रोकने में मदद करता है। इसलिए मच्छर काटने पर काफी सहायक साबित होता है। इसे लगाने से जल्दी से सूजन कम हो जाती है साथ ही दर्द से भी राहत मिलती है। बाजार से एलोवीरा पेस्ट खरीद लें। उसे फ्रीज में 10 मिनट के लिए ठंडा होने दीजिए फिर उसे मच्छर काटने वाली जगह पर लगा लेने से तुरंत आराम मिलेगा।

नींबू:- नींबू में कुदरती रुप से चेतना को शून्य कर देने, शांत कर देने वाले तत्व मौजूद हैं। मच्छर काटने पर नींबू का इस्तेमाल काफी उपयोगी है। नींबू का रस इन्फेक्शन को रोकने में भी सहायता करता है। नींबू को काट कर उसे मच्छर काटने वाली जगह पर लगाने से राहत मिलती है।

प्याज और लहुसन:- प्याज और लहुसन से सूजन कम होती है। इनकी गंध से मच्छर भागते हैं। रस स्कीन पर लगाने से पीएच वैल्यू को कंट्रोल कर सुकून देता है। मच्छर काटने वाली जगह पर सीधा लगाने से जल्दी से आराम मिलेगा। कुछ देर लगाने के बाद इसे धो लें।

बर्फ:- ठंड़ा तापमान मच्छर के जहर को फैलने से रोकता है। ये मच्छर के लारवा को तुरंत से रोक देती है। प्रभावित जगह पर 10 से 15 मिनट तक बर्फ लगाने से ना तो सूजन होगी और ना ही लाल रंग के निशान दिखाई देंगे।

बेकिंग सोडा:- बेकिंग सोडा मच्छर के काटने के बाद होने वाली खुजली को तुरंत रोक देता है। एक गिलास पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें। एक साफ कपड़े को उसी पानी से गिलाकर मच्छर के काटन वाली जगह पर लगाए। ऐसा करने से राहत मिलती है और मलेरिया होने का खतरा भी नहीं रहता।

नमक:- नमक एक एंटीसेप्टिक का काम करता है। नमक में कुछ बूंद पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को लगाने से राहत मिलती है। अगर आप समुद्र किनारे रह रहे हैं तो नमकीन पानी में नहा लेने से भी मच्छर के काटने से निजात मिलेगी।

यह भी पढ़े :- डेंगू और वायरल बुखार की यह बातें हर व्यक्ति को जाननी चाहिए।


English Summery: Read Mosquito Bite Prevention Tips & Home Remedies in Hindi, Machar Ke Katne Par Kya Karein, Prevention of Malaria, Dengue and Chikungunya Fever in Hindi



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!