कच्चे व हरे आमों के स्वास्थ्य लाभ! Benefits of Green Mango in Hindi

एसिडिटी के लिए!
यदि आपको एसिडिटी या छाती में जलन की समस्या है तो एसिडिटी को कम करने के लिए एक कच्चा आम रोजाना सेवन करें।

मॉर्निंग सिकनेस!
गर्भवती महिलाओं को आचार या अन्य खट्टा खाने का मन करता है। इसलिए कच्चे हरे आम से मॉर्निंग सिकनेस को दूर किया जा सकता है।

ऊर्जा दायक!
क्या आप जानते हैं कि कच्चे आम में अच्छी खासी ऊर्जा होती है। अनुभवी लोग कहते हैं कि दोपहर के आलसीपन को कम करने के लिए दोपहर का खाना खाने के बाद में एक कच्चा आम खाना चाहिए।

कच्चा आम लिवर के लिए अच्छा होता है!
लिवर से संबंधित विकारों को कम करने में कच्चा आम काफी मददगार होता है। एक हरा आम रोजाना खाने से पित्त अम्ल का स्त्राव ज्यादा होता है और यह आंतों को बैक्टीरिया के संक्रमण से दूर रखता है।

घमौरी नाशक!
कच्चा आम न केवल घमौरियों के लिए अच्छा है बल्कि इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो आपको सूर्य के प्रभाव से बचाते हैं।

रक्त के लिए अच्छा है!
कच्चे आमों में विटामिन सी की अधिकता होती है जिसकी वजह से हरे आम खून के विकारों को दूर करने में मददगार होते है। कच्चे आम के सेवन से रक्त वाहनियों में लचिलापन बढ़ जाता है जिसके कारण रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है।

कब्ज नाशक!
अगर आपको कब्ज की तकलीफ रहती है और किसी चीज से फायदा मिल पा रहा तो कच्चे आम का सेवन करें। कब्ज की समस्या के निदान के लिए कच्चा आम काट कर इसमें नमक और शहद मिलाकर सेवन करें।

ज्यादा पसीना आना!
कच्चे आम का यह एक स्वास्थ्य लाभ है, आम के जूस के ज्यादा सेवन से पसीने से सोडियम क्लोराइड और आयरन जैसे तत्व शरीर से ज्यादा नहीं निकलते हैं।

शुगर पेसेंट्स के लिए!
कच्चा आम शुगर में भी लाभदायक हैं। शुगर लेवल को कम करने के लिए कच्चे आम का दही और चाँवल के साथ सेवन करें।

दांतों के लिए लाभकारी है!
दांत शरीर के बहुत महत्वपूर्ण भाग है पर हम आमतोर पर दांतों को नजर अंदाज करते हैं। कच्चे आम मसूड़ों के लिए बहुत लाभकारी हैं। यह मसूडों से खून आना, मुह से बदबू आना, दांतों की सड़न को रोकने में मददगार होते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता!
कच्चा आम के सेवन से आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाकर आपको जवां और स्वस्थ रखने मैं मददगार होते हैं। यह हरे आम का खास लाभ है जिसे लोग अच्छे से जानते हैं।

स्कर्वी रोग को कम करता है!
विटामिन सी की कमी से स्कर्वी रोग होता है। गर्मियों में कच्चे आम के सेवन से इसे रोका जा सकता है।

इसको भी पढ़े :- जानें काले चने के फायदे!! Health Benefits of Kala Chana in Hindi


English Summery:- Aam Ke Fayde Hindi Me, Green Mango Benefits in Hindi Language, Importance of Mango in Hindi, Kache Aam Ke Fayde, Health Benefits of Raw Green Mango in Hindi, कच्चे आम के फायदे



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!