अच्छी नींद और सेहतमंद जिंदगी पाने के टिप्सल! Healthy Life Tips in Hindi

1. सोने से पहले ढीले कपडे़ पहले!
सोने के लिए आप हमेशा ढीले-ढाले कपड़ों का प्रयोग कीजिये।

2. कमरे का तापमान सामान्य़ रखें!
सोने के लिए कमरे का तापमान सामान्य होना चाहिए।

3. खाना खाने के बाद तुरंत ना सोएं!
सोने से करीब दो घंटे पहले रात का भोजन करना चाहिए। कभी भी खाना खाकर तुरंत नहीं सोना चाहिए और ना ही भारी-भरकम भोजन करना चाहिए, हमेशा रात का खाना हल्का होना चाहिए।

4. गुनगुना दूध पियें!
रात को सोने से पहले गुनगुने दूध या फिर हलके गर्म दूध का सेवन करना अच्छा होता है।

5. रोजाना व्यायाम करें!
आप अपनी दिनचर्या में शारीरिक व्यायाम को शामिल करें क्योंकि इससे तन मन दुरुस्त बना रहता है।

6. बिलकुल अंधेरे कमरे में न सोएं!
कमरे में सोते समय हल्की रोशनी होनी चाहिए।

7. कमरा साफ होना चाहिये!
सोने वाला कमरा साफ सुथरा होना चाहिए।

8. ना पियें शराब और सिगरेट!
कभी भी सोने से पहले शराब और सिगरेट का सेवन नहीं करना चाहिए।

9. मुंह ढककर ना सोएं!
कभी भी मुंह ढककर नहीं सोना चाहिए। इससे सांस फूलेगी और नींद खराब होगी।

10. खाना खाने के बाद टहलें!
हो सके तो खाना खाने के बाद आप 10-15 मिनट टहलें, इससे भोजन को पचने में मदद मिलेगी और आपको नींद अच्छी आयेगी।

11. मन पसंद किताब पढे़ं!
हो सके तो सोने से पहले आप अपनी कोई मनपसंद किताब पढ़ें, इससे भी नींद अच्छी आती है।

12. और सबसे महत्वपूर्ण बात….!
सोने से पहले आप अपनी सारी चिंताओं के छोड़ दें और बिल्कुल शांत मन से बिस्तर पर जायें।

इसको भी पढ़े :- केमिकल से पका फल खाने से बिगड़ सकता है हाजमा!!


Good Sleep & Healthy Life Tips in Hindi अच्छी नींद और सेहतमंद जिंदगी पाने के टिप्सल!, स्वास्थ्य देखभाल, Health Care Tips in Hindi Share With Friends and family



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!