क्‍या आप जानते है बादाम खाने के यह फायदे?

बादाम ना सिर्फ हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है बल्कि इसमें कई पौषक तत्व जैसे विटामिन, प्रोटीन, वसा, फोलिक एसिड, मिनरल और रेशा भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बादाम का चाहे जिस रूप में सेवन किया जाए, यह तय है कि उनमें समाए चिकित्सकीय गुणों का पूरा लाभ व्यक्ति को मिलता है। संतुलित भोजन के इस प्रमुख स्रोत को सबसे सेहतमंद मेवा बताया गया है।

  1. दिमाग तेज होता है:-
    बादामों को कुछ घंटे के लिए पानी मे भिगो दें फिर इन्हे छील कर सफ़ेद गिरी को घिस कर दूध या शहद के साथ लेने से दिमाग तेज होता है।
  2. खून मे लाल कणों की कमी को दूर करता है:-
    बादाम मे कॉपर पाया जाता है इसलिए ये छिलका सहित खाने पर खून मे लाल कणों की कमी को दूर करता है।
  3. कैंसर व डायबिटीज से भी बचा जा सकता है:-
    रोजाना बादाम खाने से कैंसर के खतरे से बच सकते हैं, डायबिटीज से भी बचा जा सकता है।
  4. हड्डियों और दांतों में मजबूती आती है
    बादाम विटामिन, मिनरल्स और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत है, फॉस्फोरस से हड्डियों और दांतों में मजबूती आती है। विटामिन डी से भरपूर बादाम तेल बच्चों की हड्डियों के विकास में भी योगदान करता है।
  5. दिल को सेहतमंद रखता है:-
    बादाम दिल की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। बादाम में मौजूद विटामिन ई एंटीऑक्सीडेट्स से भरपूर होता है, जो की दिल को सेहतमंद रखता है।
  6. अगर धुप के कारण आपका चेहरा काला पड़ गया है तो नियमित तौर पर बादाम का सेवन करे। 1 महीने के अंदर आपके चेहरे का रंग निखर जायेगा|
  7. अगर आपके आँखों के निचे डार्क सर्कल्स है। तो रात को सोने से पहले आँखों के निचे बादाम का तेल लगाये, 2-3 हफ्ते तक इस प्रक्रिया को करने से आपको काले घेरे से निजाद मिल जाएगी।
  8. अन्‍य बादाम खाने के फायदें:-
    रोजाना बादाम खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखा जा सकता है। बादाम खाने से बैड कॉलेस्टॉल के स्तर को कम किया जा सकता है और अच्छे कॉलेस्टॉल के लेवल को बढ़ाया जा सकता है। बादाम तेल की मालिश न सिर्फ शरीर के लिए अच्छी होती है, बल्कि मस्तिष्क के विकास में भी फायदेमंद होती है। हफ्ते में एक बार बादाम तेल की मालिश गुणकारी है। इसे आप बालो में भी लगा सकते है। बादाम मस्तिष्क और स्नायु प्रणालियों के लिए पोषक तत्व है। यह बौद्धिक ऊर्जा बढ़ाने वाला, दीर्घायु बनाने वाला है। इतना ही नहीं बादाम खाने से बढ़ती उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से बचा जा सकता है।
  9. आपको हम यह भी बता देते है कि बादाम को कम से कम 7-8 घंटे तक भिगोएं। फिर सुबह पानी से निकाल कर छील लें और खा लें। बादाम को भिगोने पर वह नरम हो जाते हैं जिससे उन्‍हें आराम से हजम किया जा सकता है।

    अगर आपको रोज रोज इन्हे भीगने की टेंशन नहीं चाहिए तो आप इकठ्ठे बादाम को रात में बीघों दे, और सुबह इसे छील कर एक प्‍लास्‍टिक बैग या कंटेनर में डालकर फ्रीज़ में रखे। भिगोयें हुए इन् बादाम को आप हफ्तेभर तक इस्तेमाल कर सकते है।

जाने ग्रीन टी~ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है !!

English Keywords:- Badam Ke Fayde Hindi Me, Badam Khane Ke Fayde in Hindi, Health Benefits of Almonds in Hindi, Advantage of Eating Almonds in Hindi,



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!