खाली पेट लहसुन खाने के है बहुत फायदे! Garlic Benefits in Hindi

लहसुन दुनिया के हर हिस्से में अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए लोकप्रिय है। इसी मुख्‍य कारण से वर्षों से लोग इसे एक औषधि के रूप में जानते हैं। लहसुन एक जड़ी बूटी है। बहुत सारे औषधिय गुणों से भरपूर है लहसुन। खाली पेट सेवन से लहसुन के गुण बढ़ जाते है। डायरिया के इलाज के लिए कारगर होता है। लोग इसे एक औषधि के रूप में जानते हैं। भोजन को स्‍वादिष्‍ट बनाने वाले मसाले के रूप में इसका इस्‍तेमाल किया जाता है। लेकिन यह वास्‍तव में कई प्रकार की बीमारियों को रोकने और इलाज में काफी कारगर होता है। इसकी गंध बहुत ही तेज और स्वाद तीखा होता है। लहसुन में एलियम नामक एंटीबायोटिक होता है जो बहुत से रोगों के बचाव में लाभप्रद है। नियमित लहसुन खाने से ब्लडप्रेशर कम या ज्यादा होने की बीमारी नहीं होती। एसिडिटी की समस्‍या में इसका प्रयोग बहुत ही लाभदायक होता है।

  1. खाली पेट खाने के फायदे:-
    कई अध्‍ययनों से यह बात सामने आई है कि खाली पेट लहसुन का सेवन करने से इसकी शक्ति और भी बढ़ जाती है और यह बेहद मजबूत प्राकृतिक एंटीबायोटिक बन जाता है। यह अच्‍छे पाचन और भूख को बढ़ाने में मदद करता है। ट्यूबरक्लोसिस की समस्‍या होने पर सुबह खाली पेट लहसुन खाना बहुत फायदेमंद होता है।
  2. लहसुन पेट की समस्याओं के उपचार में वास्तव में बहुत प्रभावी है:-
    लहसुन के सेवन से पेट के तनाव को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और इस तरह से घबराहट के कारण शरीर में बार-बार पैदा होने वाले एसिड का उत्‍पादन बंद हो जाता है। लहसुन पेट की समस्‍याओं जैसे डायरिया के इलाज के लिए कारगर होता है। साथ ही यह तंत्रिका की समस्‍याओं के लिए भी अद्भुत उपाय है, लेकिन तब जब लहसुन का सेवन खाली पेट किया जाये।
  3. उच्‍च रक्‍तचाप:-
    कई लोगों ने पाया कि लहसुन उच्‍च रक्‍तचाप के लक्षणों से वास्‍तव में आराम पहुंचाता है। यह न केवल रक्‍त परिसंचरण को नियंत्रित करता है बल्कि विभिन्न प्रकार की हृदय संबंधी समस्याओं से भी बचाता है और इसके आपके लीवर और ब्‍लैडर के सभी कार्य भी ठीक से होते हैं।
  4. दांत के दर्द में:-
    दांत के दर्द में लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है। यदि कीड़ा लगने से दांत में दर्द हो तो आप लहसुन के टुकड़ों को गर्म करें और उन टुकड़ों को दर्द वाले दांत पर रखकर कुछ देर तक दबाएं। ऐसा करने से दांत का दर्द ठीक हो जाता है।
  5. लहसुन श्वसन तंत्र के लिए अच्छा होता है:-
    यह टीबी, दमा, निमोनिया, सर्दी, ब्रोंकाइटिस, पुरानी ब्रोन्कियल सर्दी, फेफड़ों में संक्रमण और खांसी की रोकथाम और इलाज के लिए अच्‍छा होता है।
  6. लहसुन और वैकल्पिक चिकित्सा:-
    लहसुन डिटॉक्सीफिकेशन गुणों के कारण वैकल्पिक चिकित्सा में सबसे कुशल खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। लहसुन इतना शक्तिशाली होता है कि यह परजीवी और कीड़े से शरीर को साफ करता है और मधुमेह, अवसाद, और यहां तक कि कुछ प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाता है। लेकिन अगर आपको एलर्जी की समस्‍या है तो दो महत्‍वपूर्ण चीजों का ध्‍यान रखना होगा, एक तो इसका सेवन कच्‍चा न करें, दूसरा किसी भी प्रकार की त्‍वचा संबंधी समस्‍या, शरीर का उच्‍च तापमान और सिर दर्द होने पर इसका सेवन बंद कर दें।

लहसुन के अन्य स्वास्थ्य लाभ:-

• फ्लू यानी इन्फलुएन्जा में सुबह उठकर गर्म पानी के साथ लहसुन और प्याज का रस पीने से फ्लू से निजात मिलता है।

• लहसुन पूरी तरह से एंटीबायोटिक है। इसलिए फोड़े होने पर लहसुन को पीसकर उसकी पट्टी बांधने से फोड़े मिट जाते हैं।

• टीबी और खांसी जैसी बीमारियों को दूर करने में लहसुन लाभकारी है। लहसुन के रस की बूंदों को रूई में भिगोकर सूंघने से सर्दी ठीक हो जाती है।

• लहसुन के नियमित सेवन करने से आपको कई प्रकार के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ मिलते है और यह आपके स्‍वास्‍थ्‍य की रक्षा करता है। इनकी हीलिंग गुणों को नियमित इस्‍तेमाल करने से आप कुछ ही दिनों में यकीनन अपने समग्र स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार देखने लगेगें।

कुछ अध्ययनों के अनुसार एचआईवी/एड्स के लिए दवा लेने वाले रोगियों के लिए लहसुन का सेवन कभी-कभी खतरनाक भी हो सकता है। इसलिए इस विशेष स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं के होने पर आपको बहुत सावधान रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :- रोजाना प्याज खाने से होते हैं ये 15 फायदे!


English Keywords:- Empty Stomach Health Benefits of Garlic in Hindi, Lahsun Khane Ke Fayde in Hindi, Health Tips Gharelu Nuskhe in Hindi Read and Share With Facebook and Whatsapp Friends and Family.



17 thoughts on “खाली पेट लहसुन खाने के है बहुत फायदे! Garlic Benefits in Hindi

    1. अाप लहसुन को किसी भी तरह खाये उसका फायदा होगा।

  1. लहसुन को किस तरह ख्या जाये सुबह चबा कर या पूरा

  2. Kya lehsun raat ko sote samay 1kali le sakte hai, or lagatar kab tak le sakte hai kya jyada din nahi lesakte lehsun

  3. Mjhe baar baar dakaar ati esa lagta he jese chest me gas banrahi hobto ye usme faydemand he kya.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!