मुहावरों (Idioms) का अर्थ, उदाहरण और वाक्य में प्रयोग 91 से 110 तक।

मुहावरा 91) पानी-पानी होना

अर्थ:- लज्जित होना।
उदाहरण:- ज्योंही सोहन ने माताजी के पर्स में हाथ डाला कि ऊपर से माताजी आ गई। बस, उन्हें देखते ही वह पानी-पानी हो गया।


मुहावरा 92) फूँक-फूँककर कदम रखना

अर्थ:- सोच-समझकर कदम बढ़ाना।
उदाहरण:- जवानी में फूँक-फूँककर कदम रखना चाहिए।


मुहावरा 93) बाजी मारना

अर्थ:- जीत पाना।
उदाहरण:- आज आपने खेल में बाजी मार लिया।


मुहावरा 94) बात बनाना

अर्थ:- बहाना बनाना।
उदाहरण:- तुम हर काम में बात बनाना जानते हो।


मुहावरा 95) बाल-बाल बचना

अर्थ:- बड़ी कठिनाई से बचना।
उदाहरण:- गाड़ी की टक्कर होने पर मेरा मित्र बाल-बाल बच गया।


मुहावरा 96) भाड़ झोंकना

अर्थ:- योंही समय बिताना।
उदाहरण:- दिल्ली में आकर भी तुमने तीस साल तक भाड़ ही झोंका है।


मुहावरा 97) भीगी बिल्ली होना

अर्थ:- बिलकुल डर जाना।
उदाहरण:- वह अपने पापा के सामने भीगी बिल्ली हो जाता है।


मुहावरा 98) मक्खियाँ मारना

अर्थ:- निकम्मे रहकर समय बिताना।
उदाहरण:- यह समय मक्खियाँ मारने का नहीं है, घर का कुछ काम-काज ही कर लो।


मुहावरा 99) माथा ठनकना

अर्थ:- संदेह होना।
उदाहरण:- सिंह के पंजों के निशान रेत पर देखते ही गीदड़ का माथा ठनक गया।


मुहावरा 100) मिट्टी के मोल

अर्थ:- बहुत सस्ता।
उदाहरण:- यह मकान मिट्टी के मोल बिक गया।


मुहावरा 101) मिट्टी खराब करना

अर्थ:- बुरा हाल करना।
उदाहरण:- आजकल के नौजवानों ने बूढ़ों की मिट्टी खराब कर रखी है।


मुहावरा 102) मुँह उतरना

अर्थ:- उदास होना।
उदाहरण:- आज तुम्हारा मुँह क्यों उतरा हुआ है।


मुहावरा 103) मुँह की खाना

अर्थ:- हार मानना।
उदाहरण:- पड़ोसी के घर के मामले में दखल देकर हरद्वारी को मुँह की खानी पड़ी।


मुहावरा 104) मुँह खून लगना

अर्थ:- रिश्वत लेने की आदत पड़ जाना।
उदाहरण:- उसके मुँह खून लगा है, बिना लिए वह काम नहीं करेगा।


मुहावरा 105) मुँह छिपाना

अर्थ:- लज्जित होना।
उदाहरण:- मुँह छिपाने से काम नहीं बनेगा, कुछ करके भी दिखाओ।


मुहावरा 106) मुँह ताकना

अर्थ:- दूसरे पर आश्रित होना।
उदाहरण:- अब गेहूँ के लिए हमें अमेरिका का मुँह नहीं ताकना पड़ेगा।


मुहावरा 107) मुँह पर कालिख पोतना

अर्थ:- कलंक लगाना।
उदाहरण:- बेटा तुम्हारे कुकर्मों ने मेरे मुँह पर कालिख पोत दी है।


मुहावरा 108) मुँह बंद कर देना

अर्थ:- शांत कराना।
उदाहरण:- तुम धमकी देकर मेरा मुँह बंद कर देना चाहते हो।


मुहावरा 109) मुँह बंद करना

अर्थ:- चुप कर देना।
उदाहरण:- आजकल रिश्वत ने बड़े-बड़े अफसरों का मुँह बंद कर रखा है।


मुहावरा 110) मुँह में पानी भर आना

अर्थ:- दिल ललचाना।
उदाहरण:- लड्डुओं का नाम सुनते ही पंडितजी के मुँह में पानी भर आया।


⇐ 71 से 90 तक के मुहावरों का अर्थ और वाक्य में प्रयोग
  111 से 125 तक के मुहावरों का अर्थ और वाक्य में प्रयोग ⇒


मुहावरों (Idioms) का अर्थ, उदाहरण और वाक्य में प्रयोग 91 से 110 तक। Muhavare in Hindi with Meaning and Example 91 to 110 Muhavare Idioms Ka Arth Meaning and Sentences in Hindi With Images



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!