मुहावरों (Idioms) का अर्थ और वाक्य में प्रयोग 71 से 90 तक।

मुहावरा 71) थाली का बैंगन

अर्थ:- अस्थिर विचार वाला।
उदाहरण:- जो लोग थाली के बैगन होते हैं, वे किसी के सच्चे मित्र नहीं होते।


मुहावरा 72) थूक कर चाटना

अर्थ:- बात देकर फिरना।
उदाहरण:- मै राम की तरह थूक कर चाटना वाला नहीं हूँ।


मुहावरा 73) दम टूटना

अर्थ:- मर जाना।
उदाहरण:- शेर ने एक ही गोली में दम तोड़ दिया।


मुहावरा 74) दाँत काटी रोटी

अर्थ:- घनिष्ठता, पक्की मित्रता।
उदाहरण:- कभी राम और श्याम में दाँत काटी रोटी थी पर आज एक-दूसरे के जानी दुश्मन है।


मुहावरा 75) दाँत खट्टे करना

अर्थ:- बुरी तरह हराना।
उदाहरण:- भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों के दाँत खट्टे कर दिए।


मुहावरा 76) दाँत पीसना

अर्थ:- बहुत ज्यादा गुस्सा करना।
उदाहरण:- भला मुझ पर दाँत क्यों पीसते हो? शीशा तो शंकर ने तोड़ा है।


मुहावरा 77) दाने-दाने को तरसना

अर्थ:- अत्यंत गरीब होना।
उदाहरण:- बचपन में मैं दाने-दाने को तरसता फिरा, आज ईश्वर की कृपा है।


मुहावरा 78) दाल में काला होना

अर्थ:- संदेह होना।
उदाहरण:- हम लोगों की ओट में ये जिस तरह धीरे धीरे बातें कर रहें है, उससे मुझे दाल में काला लग रहा है .


मुहावरा 79) दौड़-धूप करना

अर्थ:- कठोर श्रम करना।
उदाहरण:- आज के युग में दौड़-धूप करने से ही कुछ काम बन पाता है।


मुहावरा 80) धज्जियाँ उड़ाना

अर्थ:- नष्ट-भ्रष्ट करना।
उदाहरण:- यदि कोई भी राष्ट्र हमारी स्वतंत्रता को हड़पना चाहेगा तो हम उसकी धज्जियाँ उड़ा देंगे।


मुहावरा 81) नमक-मिर्च लगाना

अर्थ:- बढ़ा-चढ़ाकर कहना।
उदाहरण:- आजकल समाचारपत्र किसी भी बात को इस प्रकार नमक-मिर्च लगाकर लिखते हैं कि जनसाधारण उस पर विश्वास करने लग जाता है।


मुहावरा 82) नाक कटना

अर्थ:- प्रतिष्ठा नष्ट होना।
उदाहरण:- अरे भैया आजकल की औलाद तो खानदान की नाक काटकर रख देती है।


मुहावरा 83) नाक पर मक्खी न बैठने देना

अर्थ:- अपने पर आँच न आने देना।
उदाहरण:- कितनी ही मुसीबतें उठाई, पर उसने नाक पर मक्खी न बैठने दी।


मुहावरा 84) नाक में दम करना

अर्थ:- बहुत तंग करना।
उदाहरण:- आतंकवादियों ने सरकार की नाक में दम कर रखा है।


मुहावरा 85) नाक रखना

अर्थ:- मान रखना।
उदाहरण:- सच पूछो तो उसने सच कहकर मेरी नाक रख ली।


मुहावरा 86) नाक रगड़ना

अर्थ:- दीनता दिखाना।
उदाहरण:- गिरहकट ने सिपाही के सामने खूब नाक रगड़ी, पर उसने उसे छोड़ा नहीं।


मुहावरा 87) नौ-दो ग्यारह होना

अर्थ:- भाग जाना।
उदाहरण:- बिल्ली को देखते ही चूहे नौ-दो ग्यारह हो गए।


मुहावरा 88) पानी फेर देना

अर्थ:- निराश कर देना।
उदाहरण:- उसने तो मेरी आशाओं पर पानी पेर दिया।


मुहावरा 89) पानी भरना

अर्थ:- तुच्छ लगना।
उदाहरण:- तुमने तो जीवन-भर पानी ही भरा है।


मुहावरा 90) पानी में आग लगाना

अर्थ:- शांति भंग कर देना।
उदाहरण:- तुमने तो सदा पानी में आग लगाने का ही काम किया है।


⇐ 51 से 70 तक के मुहावरों का अर्थ और वाक्य में प्रयोग
  91 से 110 तक के मुहावरों का अर्थ और वाक्य में प्रयोग ⇒


मुहावरों (Idioms) का अर्थ और वाक्य में प्रयोग 71 से 90 तक। Muhavare in Hindi with Meaning and Example 51 to 70 Muhavare Idioms Ka Arth Meaning and Sentences in Hindi With Images



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!