सोने के तरीके से जानें आपके स्वभाव की ये बातें

सभी लोगों के सोने का अपना-अपना अलग तरीका होता है और बहुत से ऐसे लोग भी है जिन्हें एक खास तरीके से सोने पर ही अच्छी नींद आती है। अगर सोने के इन खास तरीकों को ध्यान से देखा जाए तो व्यक्ति के स्वभाव की खास बातें सरलता से जानी जा सकती हैं।

व्यक्ति की आदतों का प्रभाव स्वभाव पर भी होता है। जैसी व्‍यक्ति की आदतें होती हैं, वैसा ही स्वभाव बनता है। ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की आदतों और शारीरिक लक्षणों को देखकर स्वभाव बताने की विद्या को सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। व्यक्ति की आदतों को देखकर मनोविज्ञान के अनुसार, भी स्वभाव मालूम किया जा सकता है।

तो जानिये ऐसे आप व्‍यक्ति के सोने के तरीकों से स्‍वाभाव जान सकते है:-

Sleeping Position Personality in Hindi 1
दोनों हाथ और पैरों को फैलाकर पीठ के बल सोना:-
जो लोग दोनों हाथ और पैरों को फैलाकर पीठ के बल सोते है, वे लोग अपने कार्यो को पूरी स्‍वतंत्रता के साथ करना पसंद करते हैं। इन्‍हें सभी सुख-सुविधाएं प्राप्‍त करने का मोह रहता है। आमतौर पर ऐसे लोग जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते है। ये लोग सुंदरता की और तुरंत ही आकर्षित हो जाते हैं। इन्‍हें गॉसिप करना भी काफी पसंद होता है।

Sleeping Position Personality in Hindi 2
पेट के बल उल्‍टा होकर सोना:-
जिन लोगों को पेट के बल सोने पर ही नींद आती है, वे लोग कभी-कभी संकुचित मानसिकता बना लेते हैं। थोड़े स्‍वार्थी भी हो सकते हैं। ऐसे सोने वाले अधिकांश व्‍यक्ति ऐसे समय पर ही अपने मित्रों से मिलते है, जब इन्‍हें किसी काम के लिए उनकी आवश्‍यकता होती है। यदि ये लोग सोने के इस तरीके में बदलाव करेंगे तो कफी शुभ फल प्राप्‍त होंगे।

Sleeping Position Personality in Hindi 3
खुद को पूरी तरह ढंककर सोना:-
जो लोग ऐसे सोते है, वे भीड़ में खुद को शक्तिशाली और फ्रेंडली दिखाते हैं। जबकि, ये लोग शर्मिले और कमजोर भी होते हैं। दूसरों के कई राज अपने मन में दबाए रहते हैं। यदि इन लोगों के जीवन में कोई परेशानी आती है तो स्‍वयं उसे दूर करने का प्रयास करते है। पूरी तरह ढंककर सोने वाले अधिकांश लोग नींद में तरह-तरह के चेहरे भी बनाते हैं।

Sleeping Position Personality in Hindi 4
एक ओर करवट लेकर सोना:-
जो लोग एक ओर करवट लेकर ही सोते है, वे आत्‍मविश्र्वास से भरे होते है और सफलता प्राप्‍त करते हैं। ये लोग अपने उत्‍साह और प्रयासों में कभी कमी नहीं करते हैं इसी वजह से जो काम हाथ में लेते हैं, उसमें उपलब्धियां हासिल करते हैं। इस प्रकार सोने वाले व्‍यक्ति को अपने कर्म के बल पर सभी सुख-सुविधाएं प्राप्‍त हो जाती हैं।

Sleeping Position Personality in Hindi 5
पीठ के बल सोना और पैरों की क्रॉसिंग पोजीशन:-
जो लोग पीठ के बल सोते है और पैरों को क्रॉसिंग पोजीशन में रखते है, वे हर काम पागलपन की हद तक करना पसंद करते हैं। किसी काम को शुरू करने के बाद खत्‍म करने तक आराम करना इन्‍हें पसंद नहीं है। ये लोग परेशानियों को एकाग्रता और कड़ी मेहनत से दूर कर लेते हैं। कभी-कभी इन्‍हें एकांत में रहना अच्‍छा लगता है।

Sleeping Position Personality in Hindi 6
करवट लेना और सिकुड़कर सोना:-
जो लोग एक ओर करवट लेकर सिकुड़कर सोते हैं, वे स्‍वार्थी स्‍वभाव के हो सकते हैं। अधिकांश परिस्थितियों में अपने स्‍वार्थ के लिए मित्रता करते हैं। इस प्रकार सोने वाले लोग तामसिक प्रव़त्ति के होते हैं। तामसिक प्रव़त्ति यानी इन्‍हें शुद्ध और सात्विक जीवन अधिक पसंद नहीं होता है। खान-पान में भी इन्‍हें मसालेदार खाना विशेष प्रयि हो सकता है।

Sleeping Position Personality in Hindi 7
सोधे सोना और हाथ सिर के पीछे रखना:-
जो लोग सीधे सोते हैं और दोनों हाथों को सिर के पीछे रखते हैं, वे काफी बुद्धिमान होते हैं। ये लोग किसी भी नई बात को सीखने के लिए सदैव तत्‍पर रहते हैं। कभी-कभी ये लोग ऐसे काम कर देते हैं जो अन्‍य लोगों को काफी कठिन लगते हैं। इन्‍हें अपने घर- परिवार से काफी मोह होता है और उनके सुख के लिए सदैव प्रयत्‍न करते रहते हैं।

अगर आप का स्वभाव ऊपर दिये गये सोने के तरीकों में से एक है और आप के स्वभाव के बारे में जो बाते लिखी गई है उनसे मिलान करता है तो कृपया कमेंट में जरूर बताये!


English Summery: Know Your Nature By The Way You Sleep in Hindi Language, Sleeping Positions Personality With Pictures in Hindi



5 thoughts on “सोने के तरीके से जानें आपके स्वभाव की ये बातें

  1. koy ak pogisan me thore na man sota hae. ye sambhav nahi hae ki koy ak hi pojisan me sota hae.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!