Table of Contents
मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। इसका मतलब होता है अभ्यास या बातचीत करना उत्तर देना होता है। लोग अक्सर मुहावरो का उपयोग रोजमर्रा, बातचीत, तर्क-वितर्क में करते है। तो आइये जानते है कुछ मुहावरो का अर्थ और उनका वाक्य में कैसे प्रयोग किया जाता है।

1) मुहावरा – ” उँगली पर नचाना “
अर्थ: वश में करना।
उदाहरण: आजकल की औरतें अपने पतियों को उँगलियों पर नचाती हैं।

2) मुहावरा – ” उड़ती चिड़िया पहचानना “
अर्थ: रहस्य की बात दूर से जान लेना।
उदाहरण: वह इतना अनुभवी है कि उसे उड़ती चिड़िया पहचानने में देर नहीं लगती।

3) मुहावरा – ” उन्नीस बीस का अंतर होना “
अर्थ: बहुत कम अंतर होना।
उदाहरण: राम और श्याम की पहचान कर पाना बहुत कठिन है, क्योंकि दोनों में उन्नीस बीस का ही अंतर है।

4) मुहावरा – ” उलटी गंगा बहाना “
अर्थ: अनहोनी हो जाना।
उदाहरण: राम किसी से प्रेम से बात कर ले, तो उलटी गंगा बह जाए।

5) मुहावरा – ” कमर कसना “
अर्थ: तैयार होना
उदाहरण: शत्रुओं से लड़ने के लिए भारतीयों को कमर कसकर तैयार हो जाना चाहिए।

6) मुहावरा – ” कमर टूट जाना “
अर्थ: बहुत बड़ी हानि होना।
उदाहरण: डाकुओं ने जब से उसके घर को लूटा है, उसकी कमर ही टूट गयी है।

7) मुहावरा – ” कलई खुलना “
अर्थ: रहस्य प्रकट हो जाना।
उदाहरण: उसने तो तुम्हारी कलई खोलकर रख दी।

8) मुहावरा – ” कलेजा जलना “
अर्थ: तीव्र असंतोष होना।
उदाहरण: उसकी बातें सुनकर मेरा कलेजा जल उठा।

9) मुहावरा – ” कलेजा टूक टूक होना “
अर्थ: शोक में दुखी होना।
उदाहरण: पुत्र की मृत्यु का स्मरण होते ही कलेजा टूक टूक हो जाता है।

10) मुहावरा – ” कलेजा ठंडा होना ”
अर्थ: संतोष हो जाना।
उदाहरण: डाकुओं को पकड़ा हुआ देखकर गाँव वालों का कलेजा ठंडा हो गया।
जानें अन्य 11 से 30 तक के मुहावरों का अर्थ और वाक्य में प्रयोग ⇒
Read Muhavare Idioms Ka Arth Meaning and Sentences in Hindi With Images, Muhavare in Hindi with Meaning and Example 1 से 10 तक के मुहावरों का अर्थ और वाक्य में प्रयोग!