(Idioms) मुहावरों का अर्थ और वाक्य में प्रयोग 11 से 30 तक।

मुहावरा 11) कलेजा थामना

अर्थ:- जी कड़ा करना।
उदाहरण:- अपने एकमात्र युवा पुत्र की मृत्यु पर माता-पिता कलेजा थामकर रह गए।


मुहावरा 12) कलेजा मुँह का आना

अर्थ:- भयभीत होना।
उदाहरण:- गुंडे को देख कर उसका कलेजा मुँह को आ गया।


मुहावरा 13) कलेजे पर पत्थर रखना

अर्थ:- दुख में भी धीरज रखना।
उदाहरण:- उस बेचारे की क्या कहते हों, उसने तो कलेजे पर पत्थर रख लिया है।


मुहावरा 14) कलेजे पर साँप लोटना

अर्थ:- ईर्ष्या से जलना।
उदाहरण:- श्रीराम के राज्याभिषेक का समाचार सुनकर दासी मंथरा के कलेजे पर साँप लोटने लगा।


मुहावरा 15) कलेजे पर हाथ रखना

अर्थ:- अपने दिल से पूछना।
उदाहरण:- अपने कलेजे पर हाथ रखकर कहो कि क्या तुमने पैन नहीं तोड़ा।


मुहावरा 16) कागजी घोड़े दौड़ाना

अर्थ:- बेहद लिखी पढ़ी करना।
उदाहरण:- कुछ काम धाम क्यों नहीं करते ,केवल कागजी घोड़े दौड़ाने से क्या लाभ ?


मुहावरा 17) कान कतरना

अर्थ:- बहुत चतुर होना।
उदाहरण:- वह तो अभी से बड़े-बड़ों के कान कतरता है।


मुहावरा 18) कान का कच्चा

अर्थ:- सुनते ही किसी बात पर विश्वास करना।
उदाहरण:- जो मालिक कान के कच्चे होते हैं वे भले कर्मचारियों पर भी विश्वास नहीं करते।


मुहावरा 19) कान पर जूँ तक न रेंगना

अर्थ:- कुछ असर न होना।
उदाहरण:- माँ ने गौरव को बहुत समझाया, किन्तु उसके कान पर जूँ तक नहीं रेंगी।


मुहावरा 20) कान भरना

अर्थ:- चुगली करना।
उदाहरण:- अपने साथियों के विरुद्ध अध्यापक के कान भरने वाले विद्यार्थी अच्छे नहीं होते।


मुहावरा 21) कानोंकान खबर न होना

अर्थ:- बिलकुल पता न चलना।
उदाहरण:- सोने के ये बिस्कुट ले जाओ, किसी को कानोंकान खबर न हो।


मुहावरा 22) काम तमाम करना

अर्थ:- मार देना।
उदाहरण:- रानी लक्ष्मीबाई ने पीछा करने वाले दोनों अंग्रेजों का काम तमाम कर दिया।


मुहावरा 23) किताब का कीड़ा होना

अर्थ:- पढाई के अलावा कुछ न करना।
उदाहरण:- विद्यार्थी को केवल किताब का कीड़ा नहो होना चाहिए।


मुहावरा 24) कुत्ते की मौत करना

अर्थ:- बुरी तरह से मरना।
उदाहरण:- राष्ट्रद्रोही सदा कुत्ते की मौत मरते हैं।


मुहावरा 25) कोल्हू का बैल

अर्थ:- निरंतर काम में लगे रहना।
उदाहरण:- कोल्हू का बैल बनकर भी लोग आज भरपेट भोजन नहीं पा सकते।


मुहावरा 26) खाक छानना

अर्थ:- दर-दर भटकना।
उदाहरण:- खाक छानने से तो अच्छा है एक जगह जमकर काम करो।


मुहावरा 27) खून का प्यासा

अर्थ:- जानी दुश्मन होना।
उदाहरण:- उसकी क्या बात कर रहे हो, वह तो मेरे खून का प्यासा हो गया है।


मुहावरा 28) खून खौलना

अर्थ:- क्रोधित होना।
उदाहरण:- झूठ बातें सुनते ही मेरा खून खौलने लगता है।


मुहावरा 29) खून पसीना एक करना

अर्थ:- अधिक परिश्रम करना।
उदाहरण:- खून पसीना एक करके विद्यार्थी परीक्षा में सफल होते है।


मुहावरा 30) गड़े मुरदे उखाड़ना

अर्थ:- पिछली बातों को याद करना।
उदाहरण:- गड़े मुरदे उखाड़ने से तो अच्छा है कि अब हम चुप हो जाएँ।


⇐ 1 से 10 तक के मुहावरों का अर्थ और वाक्य में प्रयोग
31 से 50 तक के मुहावरों का अर्थ और वाक्य में प्रयोग ⇒



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!