मुहावरों (Idioms) का अर्थ और वाक्य में प्रयोग 1 से 10 तक।

मुहावरा शब्‍द अरबी भाषा का शब्‍द है। इसका मतलब होता है अभ्‍यास या बातचीत करना उत्‍तर देना होता है। लोग अक्‍सर मुहावरो का उपयोग रोजमर्रा, बातचीत, तर्क-वितर्क में करते है। तो आइये जानते है कुछ मुहावरो का अर्थ और उनका वाक्य में कैसे प्रयोग किया जाता है।

Ungliyon Par Nachana Muhavare Ka Arth Aur Vakya Mein Prayog in Hindi
Ungliyon Par Nachana Muhavare Ka Arth Aur Vakya Mein Prayog

1) मुहावरा – ” उँगली पर नचाना “

अर्थ: वश में करना।
उदाहरण: आजकल की औरतें अपने पतियों को उँगलियों पर नचाती हैं


Udti Chidiya Pehchanna Muhavare Ka Arth Aur Vakya Mein Prayog in Hindi
Udti Chidiya Pehchanna Muhavare Ka Arth Aur Vakya Mein Prayog

2) मुहावरा – ” उड़ती चिड़िया पहचानना “

अर्थ: रहस्य की बात दूर से जान लेना।
उदाहरण: वह इतना अनुभवी है कि उसे उड़ती चिड़िया पहचानने में देर नहीं लगती।


Unees Bees Ka Antar Muhavare Idioms in Hindi with Meaning
Unees Bees Ka Antar Muhavare Idioms in Hindi

3) मुहावरा – ” उन्नीस बीस का अंतर होना “

अर्थ: बहुत कम अंतर होना।
उदाहरण: राम और श्याम की पहचान कर पाना बहुत कठिन है, क्योंकि दोनों में उन्नीस बीस का ही अंतर है।


Ulti Ganga Behna Muhavare Idioms in Hindi with Meaning
Ulti Ganga Behna Muhavare Idioms in Hindi

4) मुहावरा – ” उलटी गंगा बहाना “

अर्थ: अनहोनी हो जाना।
उदाहरण: राम किसी से प्रेम से बात कर ले, तो उलटी गंगा बह जाए।


Kamar Kasna Muhavare Idioms in Hindi with Meaning
Kamar Kasna Muhavare Idioms in Hindi with Meaning

5) मुहावरा – ” कमर कसना “

अर्थ: तैयार होना
उदाहरण: शत्रुओं से लड़ने के लिए भारतीयों को कमर कसकर तैयार हो जाना चाहिए।


Kamar Tut Jana Muhavare Idioms in Hindi with Meaning Images
Kamar Tut Jana Muhavare Idioms in Hindi

6) मुहावरा – ” कमर टूट जाना “

अर्थ: बहुत बड़ी हानि होना।
उदाहरण: डाकुओं ने जब से उसके घर को लूटा है, उसकी कमर ही टूट गयी है।


Kalai Khulna Muhavare Idioms in Hindi with Meaning Images
Kalai Khulna Muhavare Idioms in Hindi

7) मुहावरा – ” कलई खुलना “

अर्थ: रहस्य प्रकट हो जाना।
उदाहरण: उसने तो तुम्हारी कलई खोलकर रख दी।


Kaleja Jalna Muhavare Idioms in Hindi with Meaning Images
Kaleja Jalna Muhavare Idioms in Hindi

8) मुहावरा – ” कलेजा जलना “

अर्थ: तीव्र असंतोष होना।
उदाहरण: उसकी बातें सुनकर मेरा कलेजा जल उठा।


Kaleja Tuk Tuk Hona Muhavare Idioms in Hindi with Meaning Images
Kaleja Tuk Tuk Hona Muhavare Idioms in Hindi

9) मुहावरा – ” कलेजा टूक टूक होना “

अर्थ: शोक में दुखी होना।
उदाहरण: पुत्र की मृत्यु का स्मरण होते ही कलेजा टूक टूक हो जाता है।


Kaleja Thanda Hona Muhavare Idioms in Hindi
Kaleja Thanda Hona Muhavare Idioms in Hindi

10) मुहावरा – ” कलेजा ठंडा होना ”

अर्थ: संतोष हो जाना।
उदाहरण: डाकुओं को पकड़ा हुआ देखकर गाँव वालों का कलेजा ठंडा हो गया।


जानें अन्‍य 11 से 30 तक के मुहावरों का अर्थ और वाक्य में प्रयोग ⇒



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!