नारी और नौकरी By Saloni Sethiya

Nari aur Naukri by Saloni Sethiya

नारी और नौकरी इससे मेरा तात्पर्य उन महिलाओं से है जो अलग – अलग क्षेत्रों में अपना वर्चस्व दिखाकर उच्च पद हासिल करती है। कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो अपने परिवार की जरूरत को पूरा करने के लिए नौकरी करती है यहीं महिलाएं अपनी नौकरी और गृहस्थी की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती है।

हम सब जानते हैं आज के समय में महिलाएं सुरक्षित नहीं है वहीं अधिकांश महिलाए इन सब से उपर उठकर अपने परिवार से दूर रहकर नोकरी कर अपने सपनों को पूरा करती हैं। ऐसी महिलाएं हमारे समाज में सशक्त नारी शक्ति का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।

कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो अध्यापिका के रूप में भूमिका निभाकर अनेक विधार्थीयो को शिक्षित करती हैं। हमारे समाज में ऐसी वीरांगनाये रही है जिनके उदाहरण से आज अनेक महिलाएं अपने दम पर कुछ कर गुजरने की हिम्मत रखती हैं। राजनीति हो या शिक्षा का क्षेत्र हो, खेल हो या विज्ञान नारी हर क्षेत्र में तत्पर कार्य करती है।

नारी शक्ति –
सफलता के ताज का न इनको अभिमान हैं
जिम्मेदारी निभाती हर एक नारी महान हैं
हौंसला भीतर इनके निरंतर विद्यमान हैं
ऐसी नारी शक्ति को मेरा बारम्बार प्रणाम हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!