बेसन के लड्डू बनाने की विधि Besan Ke Ladoo Banane Ki Vidhi Hindi

बेसन के लड्डू भारत में बहुत पसंद की जाने वाली मिठाई में से एक है। हम आपको बताने जा रहे है की कैसे स्‍वादिष्‍ट बेसन के लड्डू घर में बनाये।

सामग्री:-
• 2 कप बेसन
• 1 कप चीनी पाउडर
• 1/2 कप घी
• 5-7 बादाम
• 5-6 काजू
• 2-4 हरी इलायची

बनाने की विधि:-
काजू और बादाम को बारीक-बारीक काट लें, हरी इलायची का छिलका निकालकर दानों को थोड़ा मोटा पीस लें। बेसन को अच्‍छी तरह से छान लें। कड़ाही को गरम करें, उसमें घी डालें और बेसन को मध्‍यम आंच पर 5 से 7 मिनट भूनें। आँच को और कम करें अब बेसन को धीमी आँच पर सुनहरा होने तक भूनें।

जब बेसन अच्‍छी तरह से भुन जाता है तो बहुत सोंधी-सी महक उठती है। बेसन को भुनने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लगता है। ध्यान रखें की बेसन जलने नहीं पाए इसके लिए बेसन को बराबर चलाते रहना होता है।

अब बेसन में कटे हुए मेवे मिलाएँ और लगभग 30 सेकेंड के लिए और भूनें। आच को बंद कर दें और कड़ाही को आंच पर से हटा लें। आंच से हटाने के बाद भी थोड़ी देर के लिए आप को बेसन को चलाना होगा जिससे की बेसन जलने नही पाए।

बेसन को थोड़ा सा ठंडा होने दें। जब बेसन हल्का गुनगुना गरम हो तो उसमें पिसी हुई शक्कर और कुटी हुई इलायची को अच्छी तरह से मिलाएँ। लगभग 1 बड़ा चम्मच बेसन का मिश्रण हथेली में लेकर उसे दूसरे हाथ की उँगलियों की सहायता से गोल करें और लड्डू का आकार दें।

अब बेसन के लड्डू तैयार हैं। आप चाहें तो इनको महीने भर तक बिना फ़्रिज़ के रख सकते हैं।

टिप्पणी:-
लड्डू बनाने के लिए थोड़ा दरदरा बेसन बहुत अच्छा होता है, और आमतौर पर बाजार में बेसन के लड्डू के नाम से आसानी से मिल जाता है। लेकिन अगर आपको लड्डू वाला बेसन नही मिल रहा है तो परेशान न हों। 1 कप बेसन में 1 बड़ा चम्मच सूजी मिलाकर भी बेसन के लड्डू तैयार कर सकते है। लड्डू उतने ही स्वादिष्ट बनेगें।

यह भी पढ़े :- श्रीखंड बनाने की विधि !


English Summery:- Jane Besan Ke Ladoo Banane Ki Vidhi in Hindi, Besan Ke Laddu Kaise Banaye in Hindi, Indian Sweets Recipes In Hindi, How to Make Peach Pie Recipe in Hindi



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!