रंग निखारने व गोरा बनने के घरेलू नुस्खे!

इस पूरी दुनिया में हर इंसान खूबसूरत दिखना चाहता है। शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसमें खूबसूरती पाने की चाहत नहीं होगी। इसीलिए सौन्दर्य से जुड़ी बातें लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं, मगर सच्चाई ये है कि खूबसूरती अंदर से होती है।

जो इंसान सोचता है कि मैं खूबसूरत हूँ, वह दूसरों को अपने आप सुंदर और आकर्षक दिखाई देने लगता है। यदि किसी इंसान के नाक़नक्श अच्छे हैं, लेकिन उसका रंग ज्यादा गोरा नहीं है तो हम भारतीय उसे बहुत सुंदर नहीं मानते, क्योंकि हमारे यहाँ गोरे रंग के लोगो के प्रति ज्यादा आकर्षण होता है

इसीलिए लोग गोरे होने के लिए विभिन्न प्रकार के संसाधनों का उपयोग करते है। यदि आपके साथ भी यही समस्या है आपका रंग सांवला हैं और आप अपना रंग गोरा करने के लिए तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स उपयोग करके थक चूके हैं तो घरेलू नुस्खे अपनाइए। घरेलू नुस्खों को अपनाने से स्किन, हेल्दी, ग्लोइंग, फेयर हो जाती है और कोई रिएक्शन भी नहीं होता है। इसीलिए आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे नुस्खे जिन्हें अपना लेने पर रंग साफ होने लगता है।

दूध और केसर:- यदि आप अपनी स्किन की केयर करने के लिए एक्स्ट्रा टाइम नहीं निकाल पाते हैं तो दूध और केसर का उपयोग करें। थोड़े से दूध में केसर की पत्तियों को पीस लें। इस दूध से चेहरे की मसाज करें। कुछ देर रहने दें। फिर चेहरा धो लें। रंग निखर जाता है और फेस ग्लो करने लगता है।

हल्दी:- दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी रंग निखरती है, बेसन के उबटन में हल्दी मिलाकर लगाने से भी चेहरा ग्लो करने लगता है।

पपीता:- पपीता में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए मौजूद होता है। इसीलिए पपीता खाने के साथ ही इसे लगाने के भी अनेक लाभ है। स्किन को गोरा बनाने के लिए एक पपीता का टुकड़ा पीस लें। यह गाढ़ा पेस्ट अपने चेहरे पर लगाएं, एक घंटे तक यह पेस्ट चेहरे पर लगा रहने दें, फिर चेहरा धो लें। यह नुस्खा नियमित रूप से दोहराने पर रंग गोरा होने लगता है।

खीरा:- खीरा एक ऐसी गुणकारी सब्जी है जिसका सेवन सप्ताह में एक बार जरूर करना चाहिए। साथ ही, खीरा स्किन के लिए भी बहुत लाभदायक माना जाता है। इसे खाने से शरीर की गर्मी छंट जाती है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए चेहरे पर खीरे का जूस बनाकर या खीरे का पेस्ट बनाकर लगाएं।

शहद:- शहद त्वचा के लिए टॉनिक का काम करती है, शहद खाने से और लगाने से स्किन ग्लो होने लगती है। स्किन को गोरा करने के लिए एक छोटा चम्मच शहद लें, इसे चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें व कुछ देर के लिए छोड़ दें। सूखने पर चेहरा धो लें। ऐसा कम से कम दिन में दो बार करें। दो हफ्तों में ही आपको अपने चेहरे का रंग साफ लगने लगेगा।

कच्चा दूध:- दूध त्वचा के लिए टोनर का काम करता है, कच्चे दूध की चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें, सूखने पर चेहरा धो लें। रंग गोरा हो जाएगा।

दही:- दही कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। रोज सुबह एक चम्मच दही लेकर चेहरे पर मसाज करें। सूखने के बाद चेहरा धो लें। इस नुस्खे को नियमित रूप से करने पर रंग गोरा हो जाता है और पिंपल्स भी खत्म हो जाते हैं।

टमाटर:- आप सांवले रंग से परेशान हैं तो टमाटर को पीसकर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाएं, चेहरे के दाग धब्बे दूर हो जाएंगे और रंग निखरने लगेगा।

नींबू:- नींबू के रस में टमाटर का रस मिलाकर लगाने से त्वचा की सफाई हो जाती है, रंग निखारने के लिए नींबू का रस चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद चेहरा धो लें। रंग गोरा होने लगेगा लगता है।

नारियल पानी:- रोजाना नारियल पानी पीने से चेहरा चमकने लगता है, नारियल पानी से चेहरा धोने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं, नारियल का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से रंग निखरने लगता है।

तरबूज:- तरबूज का नियमित सेवन से शरीर में ताजगी और ठंडक बनी रहती है, तरबूज का छोटा टुकड़ा लेकर चेहरे पर मलें। एक घंटे तक लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें।

चुकंदर:- चुकंदर के सेवन से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं, चुकंदर में विटामिन्स, सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन आदि तत्व पाए जाते हैं। इसके ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। रूप निखरने लगता है। स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए चुकंदर का रस रोज पीना चाहिए और इसका फेस पैक लगाना चाहिए।

पालक:- 100 ग्राम पालक में 26 किलो कैलोरी उर्जा, कार्बोहाइड्रेट 2.9%, प्रोटीन 2.0 %, रेशा 0.6%, नमी 92% वसा 0.7% और खनिज 0.7 % होता है। पालक में खनिज जैसे कैल्शियम, लौह तथा विटामिन ए, बी, सी आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसीलिए पालक अधिक खाने से त्वचा में निखार आता है।

संतरा:- संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है। संतरा खाने और लगाने से भी त्वचा सेहतमंद हो जाती है। त्वचा का रंग निखारने के लिए रोज संतरे का जूस बनाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर इसे धो लें। यदि चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो संतरे के छिलकों का उपयोग करें। संतरे के छिलकों को छांव में सुखाकर पाउडर बना लें। इस पाउडर की एक चम्मच मात्रा में कच्चा दूध मिलाकर उसे चेहरे पर लगाएं। रंग निखरने लगेगा।

आलू:- यदि आपके चेहरे पर काले धब्बे हैं तो आलू की स्लाइस लेकर हल्के-हल्के से मसाज करें। आलू का जूस चेहरे पर लगाएं। रोज इसे चेहरे पर लगाने से चेहरा निखर जाता है।

अंडा:- अंडे का पीला भाग यानी जर्दी को चेहरे पर लगाने से रंग गोरा हो जाता है। अंडे में शहद और नींबू मिलाकर लगाएं। जब पेक सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। स्किन ग्लो करने लगेगी।

English Summery: Rang Gora Karne Ke Tips in Hindi and Upay, Get Glowing Fair Skin Home Remedies in Hindi Tips & Nuskhe for Girl and Boys, How to Get Fair Skin Tips in Hindi, Gharelu Nuskhe in Hindi Share With Friends and Family



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!