मुहावरों (Idioms) का अर्थ और वाक्य में प्रयोग 51 से 70 तक।

मुहावरा 51) चिराग तले अँधेरा

अर्थ:- भलाई में बुराई।
उदाहरण:- छात्र की मूर्खता पर शिक्षक ने कहा बेटा चिराग तले अँधेरा होता है।


मुहावरा 52) चैन की बंशी बजाना

अर्थ:- मौज करना।
उदाहरण:- आजकल राम चैन की बंशी बजा रहा है।


मुहावरा 53) चौकड़ी भरना

अर्थ:- छलाँगे लगाना।
उदाहरण:- हिरन चौकड़ी भरते हुए कहीं से कहीं जा पहुँचे।


मुहावरा 54) छक्के छुडा़ना

अर्थ:- बुरी तरह पराजित करना।
उदाहरण:- पृथ्वीराज चौहान ने मुहम्मद गोरी के छक्के छुड़ा दिए।


मुहावरा 55) छप्पर फाडकर देना

अर्थ:- बिना मेहनत का अधिक धन पाना।
उदाहरण:- ईश्वर जिसे देता है, छप्पर फाड़कर देता है।


मुहावरा 56) छाती पर पत्थर रखना

अर्थ:- कठोर ह्रदय।
उदाहरण:- उसने छाती पर पत्थर रखकर अपने पुत्र को विदेश भेजा था।


मुहावरा 57) छाती पर सवार होना

अर्थ:- आ जाना।
उदाहरण:- अभी वह बात कर रही थी कि बच्चे उसके छाती पर सवार हो गए।


मुहावरा 58) जमीन आसमान एक करना

अर्थ:- बहुत प्रयन्त करना।
उदाहरण:- मै शहर में अच्छा मकान लेने के लिए जमीन आसमान एक कर दे रहा हूँ परन्तु सफलता नहीं मिल रही है।


मुहावरा 59) जलती आग में घी डालना

अर्थ:- क्रोध बढ़ाना।
उदाहरण:- बहन ने भाई की शिकायत करके जलती आग में भी डाल दिया।


मुहावरा 60) जहर उगलना

अर्थ:- द्वेषपूर्ण बात करना।
उदाहरण:- पडोसी देश चीन और पाकिस्तान हमारे देश के प्रति हमेशा जहर उगलते रहते है।


मुहावरा 61) जान पर खेलना

अर्थ:- प्राण की परवाह न करना।
उदाहरण:- भगत सिंह देशभक्ति के लिए अपनी जान पर खेल गए।


मुहावरा 62) जूते चाटना

अर्थ:- जी में जी करना।
उदाहरण:- वह नेताओं की जूते चाटते चाटते थक गया।


मुहावरा 63) झक मारना

अर्थ:- विवश होना।
उदाहरण:- दूसरा कोई साधन नहीं है। झक मारकर तुम्हे साइकिल से जाना पड़ेगा।


मुहावरा 64) टका सा जबाब देना

अर्थ:- साफ़ इनकार करना।
उदाहरण:- मै नौकरी के लिए मैनेज़र से मिला लेकिन उन्होंने टका सा जबाब दे दिया।


मुहावरा 65) टस से मस न होना

अर्थ:- कुछ भी प्रभाव न पड़ना।
उदाहरण:- दवा लाने के लिए मै घंटों से कह रहा हूँ, परन्तु आप आप टस से मस नहीं हो रहे हैं।


मुहावरा 66) टोपी उछालना

अर्थ:- अपमान करना।
उदाहरण:- अपने घर को देखो, दूसरों की टोपी उछालने से क्या लाभ ?


मुहावरा 67) डकार जाना

अर्थ:- हड़प जाना।
उदाहरण:- सियाराम अपने भाई की सारी संपत्ति डकार गया।


मुहावरा 68) तलवे चाटने

अर्थ:- खुशामद करना।
उदाहरण:- तलवे चाटकर नौकरी करने से तो कहीं डूब मरना अच्छा है।


मुहावरा 69) तिल का ताड़ बनाना

अर्थ:- छोटी बातों को बढ़ा देना।
उदाहरण:- मै समझ रहा हूँ कि तुम तिल को ताड़ बनाकर झगड़ा कर रहे हो।


मुहावरा 70) तूती बोलना

अर्थ:- प्रभावशाली होना।
उदाहरण:- सत्ता में सोनिया गांधी की तूती बोल रही थी।


⇐ 31 से 50 तक के मुहावरों का अर्थ और वाक्य में प्रयोग
71 से 90 तक के मुहावरों का अर्थ और वाक्य में प्रयोग ⇒


51 से 70 तक के मुहावरों का अर्थ और वाक्य में प्रयोग! Muhavare in Hindi with Meaning and Example 51 to 70 Muhavare Idioms Ka Arth Meaning and Sentences in Hindi With Images



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!