पेट दर्द दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय।

आज के खान-पान की वजह से अधिकतर लोग पेट दर्द की का आये दिन शिकार होते है। पेट का दर्द कई बार गैस, बदहजमी, कब्ज जैसे कारणों से होता है। इसके लिए ऐसे कई आसान घरेलू उपाय हैं। जिनके द्वारा इन कारणाें को दूर करके पेट दर्द ठीक किया जा सकता है। अगर आपको पेट दर्द बहुत ज्‍यादा हो तो जल्‍दी से जल्‍दी किसी अच्‍छे डॉक्‍टर को दिखाए।

जानें पेट का दर्द ठीक करने के लिए ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय:-

  1. नींबू का रस :- एक गिनास पानी में आधा नींबू निचोड़ कर इसमें चुटकी भर काला नमक, चुटकी भर पिसा हुआ जीरा और चुटकी भर पिसी हुई अजवाइन डालकर पिएं।
  2. पुदीना :- पुदीने की 8-10 पत्तियों को पीसकर इसका रस निकाल लें, और इसमें चुटकी भर काला नमक और कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर पिएं।
  3. खाने का सोडा :- अगर एसिडिटी या इनडाइजेशन के कारण दर्द हो रहा है तो एक गिलास पानी में 1 चम्‍मच खाने वाला सोडा घोलकर पिएं। दर्द में आराम मिलेगा।
  4. भुनी अजवाइन :- दो चम्‍मच अजवाइन को तवे पर भून लें और आधा चम्‍मच काला नमक मिला लें। इस पाउडर को दिन में 2-3 बार गुनगुने पानी के साथ लें।
  5. अदरक का रस :- एक चम्‍मच अदरक के रस में दो चम्‍मच नींबू का रस मिलाएं। और इस मिक्‍सचर को दिन में 2-3 बार लें।
  6. सूखी अदरक :- सूखी अदरक का टुकड़ा मुंह में रखकर चूसें। चाहें तो इसमें थोड़ा सा काला नमक भी लगा सकते हैं। पेट दर्द में आराम मिलेगा।
  7. भुना जीरा :- जीरे को तवे पर भून लें और 1-2 चुटकी गुनगुने पानी के साथ दिन में 2-3 बाल लें। आप चाहे तो भुना हुआ जीरा चबा भी सकते हैं।
  8. सौंफ :- 3 चम्‍मच सौंफ को एक गिलास पानी में रात भर मिगो दें। सुबह छानकर खाली पेट पिंए।
  9. हींग का पेस्‍ट :- आध चम्‍मच हींग को एक चम्‍मच पानी में घोलकर उसका पेस्‍ट बनाकर नाभि के चारों साईड लगाएं।
  10. मैथी दाना :- मुट्ठी भर मेथी दानों को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह इसका पेस्‍ट बना लें और दही के साथ दिन में 2 बार लें।

English Summery:- Best Abdominal Pain Treatment in Hindi, Stomach Pain Gharelu Nuskhe in Hindi, Pet Dard Ke Gharelu Nuskhe Hindi



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!