मुहावरों (Idioms) का अर्थ और वाक्य में प्रयोग 126 से 140 तक।

मुहावरा 126) हजामत बनाना

अर्थ:- ठगना।
उदाहरण:- ये हिप्पी न जाने कितने भारतीयों की हजामत बना चुके हैं।


मुहावरा 127) हवा लगना

अर्थ:- असर पड़ना।
उदाहरण:- आजकल भारतीयों को भी पश्चिम की हवा लग चुकी है।


मुहावरा 128) हवा से बातें करना

अर्थ:- बहुत तेज दौड़ना।
उदाहरण:- राणा प्रताप ने ज्यों ही लगाम हिलाई, चेतक हवा से बातें करने लगा।


मुहावरा 129) हवा हो जाना

अर्थ:- गायब हो जाना।
उदाहरण:- देखते-ही-देखते मेरी साइकिल न जाने कहाँ हवा हो गई ?


मुहावरा 130) हवाई किले बनाना

अर्थ:- झूठी कल्पनाएँ करना।
उदाहरण:- हवाई किले ही बनाते रहोगे या कुछ करोगे भी ?


मुहावरा 131) हाथ खाली होना

अर्थ:- रुपया-पैसा न होना।
उदाहरण:- जुआ खेलने के कारण राजा नल का हाथ खाली हो गया था।


मुहावरा 132) हाथ खींचना

अर्थ:- साथ न देना।
उदाहरण:- मुसीबत के समय नकली मित्र हाथ खींच लेते हैं।


मुहावरा 133) हाथ डालना

अर्थ:- शुरू करना।
उदाहरण:- किसी भी काम में हाथ डालने से पूर्व उसके अच्छे या बुरे फल पर विचार कर लेना चाहिए।


मुहावरा 134) हाथ पे हाथ धरकर बैठना

अर्थ:- निकम्मा होना।
उदाहरण:- उद्यमी कभी भी हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठते हैं, वे तो कुछ करके ही दिखाते हैं।


मुहावरा 135) हाथ मलते रह जाना

अर्थ:- पछताना।
उदाहरण:- जो बिना सोचे-समझे काम शुरू करते है वे अंत में हाथ मलते रह जाते हैं।


मुहावरा 136) हाथ साफ करना

अर्थ:- चुरा लेना।
उदाहरण:- ओह ! किसी ने मेरी जेब पर हाथ साफ कर दिया।


मुहावरा 137) हाथ-पाँव मारना

अर्थ:- प्रयास करना।
उदाहरण:– हाथ-पाँव मारने वाला व्यक्ति अंत में अवश्य सफलता प्राप्त करता है।


मुहावरा 138) हाथों के तोते उड़ना

अर्थ:- दुख से हैरान होना।
उदाहरण:- भाई के निधन का समाचार पाते ही उसके हाथों के तोते उड़ गए।


मुहावरा 139) हाथों-हाथ

अर्थ:- बहुत जल्दी।
उदाहरण:- यह काम हाथोंहाथ हो जाना चाहिए।


मुहावरा 140) अंग छूना

अर्थ:- कसम खाना।
उदाहरण:- मैं अंग छूकर कहता हूँ साहब, मैने पाजेब नहीं देखी।


126 से 140 तक (Idioms) मुहावरों का अर्थ और वाक्य में प्रयोग 126 to 140 Muhavare Idioms Ka Arth Meaning and Sentences in Hindi With Images, Muhavare in Hindi with Meaning and Example


⇐ 111 से 125 तक के मुहावरों का अर्थ और वाक्य में प्रयोग



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!