दुबलापन कैसे दूर करे? Homemade Tips for Weight Gain in Hindi

हॉर्मोनल बदलाव, दिनभर लगातार काम करने या किसी बीमारी के कारण दुबलान और कमजोरी होने लगती है। जरूरत से ज्यादा वजन कम होने से बॉडी की इम्यूनिटी कम हो जाती है। ऐसे में कई तरह की बीमारियां भी होने लगती हैं। लेकिन हमारे घर पर ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जिनका उपयोग करके इस समस्या को खत्म किया जा सकता है।

आपको हम 10 ऐसी टिप्स बता रहें है जिन्हें आजमाकर हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाया जा सकता है।

    1. चले की दाल – रात में 6-7 चम्‍मच चले की दाल को एक गिलास कच्‍चे दूध में भिगोकर रख दें। सुबह इसमें 5-6 किशमिश और मिश्री मिलाकर खाएं।
    2. मुनक्‍का – 10-15 मुनक्‍कों को गर्म पानी से धोकर रात को भिगो दें। सुबह इसका पानी पीएं और दानों को भी खाए।
    3. शहद और हल्‍दी – 1-1 चम्‍मच शहद और हल्‍दी पाउडर को मिला लें। इसे रेग्‍युलर खाने से दुबलापन दूर होगा।
    4. केला – सुबह-शाम 2 या 3 केले के साथ एक गिलास दूध पिएं।
    5. छुहारे, काजू और बादाम – 4-5 छुहारे, 2-3 काजू और 2 बादाम को एक गिलास दूध में मिलाकर उबालें। इसमें दो चम्‍मच मिश्री मिलाकर रेग्‍युलर सोने से पहले पिएं।
    6. दालचीनी – एक गिलास दूध में एक चौधाई चम्‍मच दालचीनी पाउडर और एक चम्‍मच शहद मिलाकर पिएं।
    7. पालक – रोज एक गिलास पालक का जूस पिएं। इससे बॉडी को काफी एनर्जी मिलती है और दुबलापन दूर होता है।
    8. अंगूर – रेग्‍युलर खाने के बाद एक कप अंगूर का जूस पीने से दुबलापन दूर होता है।
    9. अनार – अनार के छिलकों को सुखाकर पीस लें। रोजाना सुबह-शाम एक चम्‍मच खाएं।
    10. मेथी – 2 चम्‍मच दाना मेथी को एक गिलास पानी में 5 घंटे तक भिगोएं। फिर इसे उबालकर छान लें। इसमें 2 चम्‍मच शहद मिलाकर रोज पिएं।

यह भी पढ़े :- जानें सात आदतें जो आपका वेट करें कम।


English Summery : Dublapan Kaise Dur Kare, How to Get Rid of Thinness, 10 Home Remedies for Weight Gain, Remove Thinness in Hindi, Vajan Badhane Ke Gharelu Upay Nuskhe Health Care Tips in Hindi for Man Women



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!