रात को नहाकर सोने के फायदे जो आप नहीं जानते:-
कितने डिग्री टेम्परेचर का हो पानी?
नहाना हमेशा अच्छा होता है, लेकिन रात में नहाएं तो उसका सबसे बड़ा फायदा होता है, अच्छी नींद, ऐसी नींद जो आपका अगला दिन खुशनुमा बना सकती है और पूरी बॉडी एनर्जी से भरी रहती है। लेकिन इसके लिए जरूरी है यह समझना कि पानी ठंडा हो या गरम।
इंडियन डमेंटोलॉजी जर्नल की एक एक्सपर्ट रिपोर्ट के अनुसार ये दो टेम्परेचर आदर्श है:-
ठंडे पानी का आदर्श टेम्परेचर:- 21 सेल्सियस या 70 फेरेनहाइट।
गर्म पानी का आदर्श टेम्परेचर:- 44 सेल्सियस या 112 फेरेनहाइट।
डर्मटोंलॉजिस्ट डॉ. रश्मि सेट्टी के अनुसार रात में नहाना हाइजीन के साथ-साथ रिलेक्स करने में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे आपका मूड चेंज होता है और स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है। पानी का सलेक्शन मौसम और आपकी पसंद पर निर्भर करता है।
जानें ठंडा पानी क्यों फायदेमंद है:-
• इम्यून सिस्टम को जगाता है।
• अर्ल्टनेस को बढ़ाता है।
• एंटी डिप्रेशन हार्मोन को जगाता है।
• सर्दी से बचाता है
• मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।
• दिमाग को शांत रखता है।
• स्किन में कसाव लाता है।
• बालों का गिरना रोकता है।
जानें गर्म पानी क्यो फायदेमंद है:-
• मसल्स को आराम मिलता है
• शरीर की थकान कम करता है।
• माइग्रेन के दर्द को कम करता है।
• सूजन को घटाता है।
• एंजाइटी को कम करता है।
• बंद नाक को खोलता है।
• स्किन से टॉक्सिन्स हटाता है।
• स्किन के छिद्रो को साफ करता है।
आपकी पसंद क्या है:-
भारत और पश्चिमी देशों में सुबह नहाने को सबसे अच्दा माना जाता है। भारत में ठंडा पानी जबकि पश्चिम में गुनगुना या गरम पानी पहली पसंद है। दूसरी ओर चीनी लोग रात के समय नहाने को प्राथमिकता देते है और वह भी गरम पानी से।
माना जाता है नहाने के साथ एक कप गुनगुना दूध या चाय पी जाए तो उससे बॉडी को रिलेक्स हाने में मदद मिलती है।